फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When mother refused to play and asked him to study, eighth grade student committed suicide

Mirzapur News: मां ने खेलने से मना कर पढ़ाई के लिए कहा तो आठवीं के छात्र ने लगा लिया फंदा

Sat, 18 Jan 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
When mother refused to play and asked him to study, eighth grade student committed suicide
मिर्जापुर। लालगंज के नई बाजार दुबार खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की शाम को मां ने खेल रहे बेटे को पढ़ाई करने के लिए डांटी तो वह कमरे में जाकर पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया। देर शाम कमरा बंद रहने पर परिजन दरवाजा खोलने पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। आवाज देने पर कोई जवाब न आने पर दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र निवासी रमेश बिंद का 14 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार दो भाईयों में बड़ा है। वह दुबार के एक स्कूल में आठवीं का छात्र है। पिता बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर पर मां के साथ बेटा रहता था। बड़े पिता समय बहादुर बिंद ने बताया कि रोहित बृहस्पतिवार शाम को पांच बजे घर के पास खेल रहा था। मां ऊषा ने उसे डांट दिया। उसे पढ़ाई के लिए कहा। इससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर पंखे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया। देर शाम को वह बाहर नहीं आया तो मां ऊषा कमरे के पास जाकर आवाज लगाई। दरवाजा बंद मिला। अंदर से जवाब नहीं आया। मां ने झरोखे से देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। इसके बाद परिजनों और पड़ोसियों की मदद दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उताराकर सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि फंदे पर लटककर किशोर ने जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed