{"_id":"6ad28df785e8e0db9e0b2120","slug":"when-divya-mittal-returned-after-three-years-duiji-devi-embraced-her-like-a-daughter-and-wept-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-163324-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन साल बाद मिलीं दिव्या मित्तल तो मां-बेटी की तरह लिपटकर रोईं दुईजी देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन साल बाद मिलीं दिव्या मित्तल तो मां-बेटी की तरह लिपटकर रोईं दुईजी देवी
विज्ञापन
लहुरियादह गांव में दुइजी देवी से हालचाल पूछती पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल।-संवाद।
ड्रमंडगंज। तीन साल बाद मुलाकात हुई तो आंखों से आंसू छलक पड़े। लहुरियादह गांव में शुक्रवार शाम पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और बुजुर्ग दुईजी देवी मां-बेटी की तरह गले लगकर रो पड़ीं।
भावुक कर देने वाले पल को देख ग्रामीण भी भावुक हो गए। गाजे-बाजे के साथ ग्रामीणों ने माला पहनाकर पूर्व आईएएस का स्वागत किया। दुईजी देवी ने दिव्या से कहा कि बिटिया, बहुत दिन से तुम्हारा इंतजार कर रही थी। आज जी भरकर देख लिया।
उन्होंने गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय का अधूरा निर्माण पूरा कराने और आवास दिलाने की मांग की। दिव्या ने स्कूल निर्माण के लिए पुरजोर कोशिश करने का भरोसा दिया। गांव में शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद दिव्या मित्तल ने ग्रामीणों के प्रेम और स्नेह के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लहुरियादह के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। इसके बाद वह भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव में दुर्गा पंडाल पहुंचीं और दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।