फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   When bitten while catching a snake, the young man broke his tooth and carried it in a bag and reached the hospital.

Mirzapur News: सांप पकड़ते समय काटा तो दांत तोड़कर झोले में भरकर युवक पहुंचा अस्पताल

Wed, 22 Nov 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
When bitten while catching a snake, the young man broke his tooth and carried it in a bag and reached the hospital.
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव में सोमवार को शाम को पकड़ते समय एक युवक को सांप ने काट लिया। इसके बाद वह उसे पकड़ कर उसका दांत तोड़कर झोले में भरकर अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल जाकर उसने डाॅक्टर को बताया कि उसे सांप ने काट लिया है। उसने एंटी वेनम लगाने की मांग की। इस पर डॉक्टर ने कहा कि तुम इतने दावे से कैसे कह रहे हो तो उसने बताया कि वह झोले में सांप लेकर आया है।
विज्ञापन

इसके बाद उसने झोले से सांप निकला। जिसे देख इमरजेंसी में खलबली मच गई। तब तक अस्पताल के अन्य स्टाफ उसे पहचान गए। अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी में भी एक बार सांप निकालने पर वह पकड़ने आया था। उसने सांप को झोले में रखा। इसके बाद डॉक्टर ने उसे एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन

लालगंज के पतुलखी गांव निवासी सूरज को बचपन से ही सांप पकड़ने का शौक है। वह जहां भी सांप निकलने की सूचना मिलती है, वहां पहुंचकर सांप पकड़ता है। उसका अपना यूट्यूब चैनल भी है। जिस पर वह सांप पकड़ने का वीडियो अपलोड करता है। सोमवार की शाम को पतलूखी गांव के एक मकान में सांप निकला था। सूचना पर वह सांप पकड़ने गया तो सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद उसका मुंह पकड़ा तो उसका दांत टूट गया। सांप को झोले में भरकर सीधे मंडलीय अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर से कहा कि उसे सांप ने काट लिया है। इस दौरान उसने झोले से सांप निकालकर भी दिखाया। इसके बाद इमरजेंसी में खलबली मच गई। डॉक्टर ने उसे एंटी वेनम लगाया। सूरज ने बताया कि वह सांप पकड़ता है। उसका यूट्यूब चैनल भी है। जिस पर वह सांप पकड़ कर वीडियो अपलोड करता है। गांव के एक मकान में सांप निकलने की सूचना पर पकड़ने गया। कोबरा सांप को पकड़ा तो हाथ पर डस लिया। दूसरे हाथ से उसका मुंह पकड़ा तो उसका दांत टूट गया। सांप को पकड़कर झोले में रखकर अस्पताल पहुंचा। वह 13 वर्ष से सांप पकड़ रहा है। अब तक दो हजार से अधिक सांप पकड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed