फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wheat Procurement Begins a Week Late; 920 Quintals Procured on the First Day

Mirzapur News: एक सप्ताह की देरी से शुरू हुई गेहूं खरीद, पहले दिन 920 क्विंटल की बोहनी

Fri, 10 Apr 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Wheat Procurement Begins a Week Late; 920 Quintals Procured on the First Day
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

प्रदेश में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन जिले में मौसम की मार के कारण किसानों की कटाई देर से शुरू हुई। इसके चलते सात दिन देर से खरीद शुरू हुई। पहले दिन बुधवार को सात क्रय केंद्रों पर कुल 920 क्विंटल गेहूं की खरीद के साथ बोहनी हुई।
जिले में खरीद प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू होनी थी, जो 15 जून तक चलेगी। हालांकि शुरुआती सप्ताह में एक भी किसान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचा। गेहूं बिक्री के लिए अब तक 2,199 किसानों ने पंजीकरण कराया है। जिले में वर्तमान में 67 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। विपणन विभाग का कहना है आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है।
विज्ञापन

जिले में कुल 67 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें पीसीएफ के 20, खाद्य विभाग के 24, पीसीयू के 13, यूपीएसएस के 5, एफसीआई के 4 और मंडी समिति का 1 केंद्र शामिल है। तहसीलवार पंजीकरण में सकलडीहा में 504, चंदौली में 919, चकिया में 522, मुगलसराय में 124 और नौगढ़ में 147 किसान शामिल हैं। डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, छलना और विनोइंग फैन की व्यवस्था की गई है। साथ ही छाया और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि कुछ केंद्रों पर अभी बोरियों की कमी है, लेकिन दो से तीन दिनों में सभी 69 केंद्रों पर पर्याप्त बोरियां उपलब्ध करा दी जाएंगी। साथ ही चेतावनी दी गई है कि गेहूं खरीद में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।, पहले दिन 920 क्विंटल की बोहनी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed