फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wet garbage will be disposed of through pit compost method in Chunar and Ahraura Nagar Palika

Mirzapur News: चुनार और अहरौरा नगर पालिका में पिट कंपोस्ट विधि से होगा गीले कूड़े का निपटारा

Sun, 01 Sep 2024 04:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Wet garbage will be disposed of through pit compost method in Chunar and Ahraura Nagar Palika
मिर्जापुर। चुनार और अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए नई कार्ययोजना बनाई गई है। जल्दी ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे नगर पालिका क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की समस्या दूर हो सकेगी।
विज्ञापन




चुनार नगर पालिका क्षेत्र से प्रतिदिन 12 टन कूड़ा निकलता है। एक टन कूड़ा में लगभग 60 प्रतिशत गीला कूड़ा होता है और बाकी सूखा होता है। इस प्रकार से चुनार नगर पालिका क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग आठ टन गीला कूड़ा निकलता है। इसके निस्तारण के लिए पिट कंपोस्ट विधि से संयंत्र लगाया जाएगा। इसके लिए योजना स्वीकृत हो चुकी है और अब जल्दी ही काम शुरू होने वाला है। चुनार में दो संयंत्र लगाए जाएंगे। एक पांच टन और दूसरा तीन टन क्षमता का। अहरौरा में केवल पांच टन का ही संयंत्र लगाया जाएगा। इससे इस क्षेत्र में प्रतिदिन निकलने वाले गीले कूड़े का पूरी तरह से निस्तारण संभव हो सकेगा। यह कार्ययोजना भविष्य की जरूरतों को देखते हुए तैयार की गई है। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के जिला प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि इन संयंत्रों का निर्माण जल्दी ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed