फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   went to in-laws house after voting

Mirzapur News: मतदान के बाद गई ससुराल

Fri, 12 May 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
went to in-laws house after voting
अहरौरा। सात फेरे लेने के बाद नए जीवन की शुरुआत से पूर्व एक बिटिया ने लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य के निर्वहन के लिए दुल्हन के जोड़े में मतदान केंद्र पहुंच गई। अपने बूथ पर पहुंचकर उसने शादी के जोड़े में ही मताधिकार का प्रयोग किया तथा लोगों को नगर के भविष्य के प्रति अपनी संजीदगी का एहसास कराया। फिर उसने परिजनों से विदाई ली। यह दृश्य देख लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के चौक बाजार स्थित एकता अग्रहरि उर्फ गुड़िया पुत्री मनोज कुमार की शादी सत्यानगंज स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में बुधवार की रात संपन्न हुई। बृहस्पतिवार को सुबह विदाई के पहले गुड़िया ने मतदान की इच्छा जताई। इस पर परिजन उन्हें लेकर थोड़ी ही दूर स्थित मतदान केंद्र नगर पालिका इंटर कॉलेज के बूथ पर पहुंचे। जहां शादी के जोड़े में ही उन्होंने मतदान कर नगर के भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी का लोगों को एहसास कराया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मतदान में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, तभी नगर का विकास संभव हो सकेगा। जिम्मेदार लोगों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। उनके इस फैसले पर परिजनों के साथ ही नए जुड़े रिश्तेदार भी प्रशंसा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed