फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wedding season: Demand for Banarasi sarees, Jaipuri kurtis and kurtas

सहालग : बनारसी साड़ी, जयपुरिया कुर्ती और कुर्ते की मांग

Thu, 09 Apr 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Wedding season: Demand for Banarasi sarees, Jaipuri kurtis and kurtas
वासलीगंज ​स्थित कपड़ा शो रुम में परिवार संग कपड़ों की खरीदारी में जुटे ग्राहक।- संवाद।
-ग्राहकों से कपड़ा बाजार गुलजार, शादी वाले घरों में परिधानों की हो रही खरीदारी
विज्ञापन

मिर्जापुर। 14 अप्रैल के बाद लगन को देखते हुए बाजारों में सहालग का असर दिखने लगा है। कपड़ा बाजार ग्राहकों से गुलजार होने लगा है। शादी वाले घरों में लोग परिधानों की खरीदारी में जुट गए हैं। गर्मी को देखते हुए कॉटन कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ रही है। सहालग के लिए जहां लोग सूट, शेरवानी, ब्राइडल शरारा, गरारा, क्रॉप टॉप, प्लाजो सेट और जयपुरिया कुर्ती और कुर्ते खरीद रहे हैं। वहीं दुल्हन को शादी में देने के लिए बनारसी साड़ी पसंद की जा रही है।

नगर के वासलीगंज, घंटाघर, त्रिमुहानी आदि बाजारों में कपड़ा प्रतिष्ठानों पर अलग-अलग डिजाइन और रंगों की कॉटन कुर्ते-कुर्तियां, सूट और फ्रॉक सेट ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। प्रमुख व्यापारी सुरेश अग्रवाल ने बताया कि ग्राहक हल्के, ढीले और आरामदायक कपड़े पसंद कर रहे हैं। बाजार में कॉटन सूट, कुर्ती और फ्रॉक सेट की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है। रमेश कुमार गुप्ता का कहना है कि गर्मियों में लिनन कपड़ों की मांग बढ़ी है। प्राकृतिक फाइबर से बनने और स्लो फैशन के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण यह लग्जरी और इको-फ्रेंडली विकल्प के रूप में लोकप्रिय हो रहा है। कपड़ा कारोबारी संतोष कुमार जैन ने बताया सहालग को देखते हुए प्रतिदिन 15 से 20 परिवार खुद के अलावा दुल्हन को चढ़ाने के लिए कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed