{"_id":"61915bff8c81d44e56202ab5","slug":"we-all-have-to-pay-attention-to-the-safety-aviralta-and-cleanliness-of-ganga-mirzapur-news-vns6226018162","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की सुरक्षा, अविरलता व स्वच्छता पर हम सबको ध्यान देना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की सुरक्षा, अविरलता व स्वच्छता पर हम सबको ध्यान देना होगा
विज्ञापन
गंगा मशाल यात्रा अकोढ़ी स्थित महेश भट्टाचार्य इंटर कालेज पहुंचने पर विद्यालय परिवार के साथ ही एनसीसी कैडेट की ओर से बाजे-गाजे के साथ स्वागत के साथ ही मौजूद लोगों द्वारा टीम में शामिल सदस्यों का पर पुष्पों की वर्षा किया। मुख्य अतिथि नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रमुख मेजर एल एन जोशी ने कहाकि जल नदी जीवन में शामिल हैं। उन्होने कहा हमारा जीवन नदियों पर आधारित है। इनकी सुरक्षा, अविरलता व स्वच्छता पर हम सबको ध्यान देना होगा। उन्होने लोगों गंगा के जल को कभी प्रदूषित नहीं करने का संकल्प दिलाया। कहा गंगा में माला, फूल, कूडा, करकट व किसी प्रकार की गंदगी न डालें। मुख्य अतिथ रत्नाकर मिश्र ने गंगा जल पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोगों से गंगा नदी को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेंद्र वर्मा ने मशाल यात्रा पर प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने लोगों से गंगा नदी में गंदगी न डालने व स्वच्छता पर जोर दिया। पीएमओ कार्यालय से आए पीयूष गुप्ता ने कहाकि 2525 किलोमीटर लंबी गंगा नदी राष्ट्रीय नदी है। गंगा नदी को स्वच्छ बना कर पहले की भांति स्वच्छ बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रभागीय वनाधिकारी/ संयोजक जिला गंगा समिति पीएस त्रिपाठी व जिलाविद्यालय निरीक्षक ने मशाल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रवि प्रकाश सिंह ने किया। गंगा मशाल यात्रा का स्वागत करने वालों में ग्राम प्रधान सतीश तिवारी, पंकज, प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, गिरजा शरण सिंह, लोलारख सिंह, प्रधानाचार्य गोबिंद सिंह आदि शामिल रहे। चील्ह, शास्त्री सेतु व विकास खंड कोन के चील्ह चौराहा पर गंगा मशाल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। सुबह ही से स्काउट गाइड, एनसीसी, पुलिस के जवान के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक इंतजार कर रहे थे। यात्रा के साथ पैदल चल रहे लोग पुष्प वर्षा व गंगा माता के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। चील्ह स्थित पुराने वाड़ा पहुंचने पर गंगा शिक्षा निकेतन के छात्रों ने पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर यात्रा में शामिल अधिकारी का स्वागत किया गया। चील्ह चौराहे पर अशोक कुमार श्रीवास्तव सहायक खंड विकास अधिकारी, कृषि व खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में स्कूली बच्चों के अलावा सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत हरिशंकर पांडेय, बृजेश सिंह, अभिषेक, उदय प्रकाश, पाराशर, आशुतोष, राजेश कुमार समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।