फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Water will reach Hussainpur Beer, four thousand crores will be spent

Mirzapur News: हुसेनपुर बीयर में पहुंचेगा पानी, चार हजार करोड़ होंगे खर्च

Sat, 21 Oct 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Water will reach Hussainpur Beer, four thousand crores will be spent
अहरौरा। जरगो जलाशय पर स्थित डाक बंगला पर शुक्रवार को किसान कल्याण समिति एवं भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की संयुक्त बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जल्द ही गंगा नदी के नारायनपुर पंप कैनाल से हुसैन बीयर को जोड़ा जाएगा। इस पर लगभग चार सौ करोड़ रुपए खर्च आएगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सिंचाई की समस्या विकराल है । इधर कई वर्षो से कम बरसात होने के कारण किसान सूखे की मार से परेशान है। किसानों की वर्षों से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए यह आश्वासन दिया कि नारायणपुर पंप कैनाल से गंगा बेसिन के माध्यम से हुसैनपुर बियर को जोड़ने के लिए काम किया जाएगा। इससे पूर्व किसान कल्याण समिति की बैठक में किसानों की मांग पर यह तय हुआ कि जरगो जलाशय से संचालित होने वाली माइनर पूरी क्षमता से 22 अक्टूबर तक चलाई जाएगी ।
विज्ञापन

इसके बाद पानी का स्तर कम होने के कारण पांच नवंबर तक जरगो जलाशय की सभी नहरे आधी क्षमता से चलाई जाएगी। संचालन हरिशंकर सिंह पटेल एव अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष बजरंगी कुशवाहा, प्रदेश संगठन मंत्री अली जमीर खान, जिला अध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय, सुरेश कुमार सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed