फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Water supply from decades old pipeline

दशकों पुरानी पाइप लाइन से हो रही जलापूर्ति

Fri, 09 Sep 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Water supply from decades old pipeline
नगर में कई दशक पुरानी पाइप लाइन से जलापूर्ति की व्यवस्था के कारण प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। नगर के कई इलाकों में इन दिनों दूषित जलापूर्ति का आरोप लगाया जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि दशकों पुरानी जलापूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके चलते कई इलाकों में लोगों के घरों में दूषित जल की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के 25,750 घरों में पेयजल के कनेक्शन हैं। इन घरों में जलापूर्ति के लिए करीब 203 किलोमीटर जलापूर्ति की पाइप लाइन डाली गई है। लगभग 50 वर्ष से जलापूर्ति की इस पाइप लाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके चलते यह आशंका जताई जा रही है कि कई जगह पाइप लाइन अंदर ही अंदर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे बसहीं, पुरी कटरा, बाजीराव कटरा, स्टेशन रोड, कजरहवा पोखरा, वासलीगंज व घंटाघर वार्ड के कुछ हिस्सों में अक्सर पानी के साथ गंदगी आ जाती है। इससे क्षेत्रीय नागरिक चिंतित हैं। हालांकि नागरिकों का यह भी कहना है कि जब पानी पूरे वेग में आता है तो कुछ देर बार साफ हो जाता है। उनका कहना है कि जलापूर्ति के लिए पांच दशक पहले बिछाई गई पाइप लाइन का सर्वे कराकर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। क्षतिग्रस्त पाइप बदल दिए जाने पर समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है।
विज्ञापन

उधर, पीने के शुद्ध पानी की आपूर्ति के लिए अमृत योजना के तहत नगर के कई इलाकों में नए सिरे से पाइप लाइन बिछाई जा रही है। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जा रहा है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी पहुंचाने के लिए नगर के शास्त्री सेतु के पास एक इनटेक वेल बनाया जा रहा है। जहां गंगा से पानी लेकर उसे शोधन के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भेजा जाएगा। यहां से पानी विभिन्न स्थानों पर बने ओवरहेड टैंकों तक भेजा जाएगा। इसके जरिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में प्रतिदिन 34 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 150 लीटर मानक की तुलना में नगर पालिका प्रशासन 28 एमएलडी पानी की आपूर्ति कर पा रहा है। अवशेष पानी की आपूर्ति नगर में विभिन्न स्थानों पर लगे मिनी ट्यूबवेल के माध्यम से किए जाने की बात कही जा रही है। नगर में 833 मिनी ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इसमें से आठ मिनी ट्यूबवेल रीबोर होने हैं। इसके अलावा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 1864 हैंडपंप लगाकर इसके माध्यम से भी जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। हालांकि इसमें से वर्तमान में 100 हैंडपंप रीबोर होने हैं। जलकल के अभियंता सुधीर कुमार वर्मा का कहना है कि नगर में इस समय पीने के पानी की कोई समस्या नहीं है। सभी 38 वार्डों में नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति की जा रही है। अमृत योजना के तहत अभी कार्य चल रहे हैं। कार्य पूरा होने पर जलापूर्ति व्यवस्था में काफी सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed