फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Water rained for an hour, relief from humidity and heat

घंटे भर झूमकर बरसा पानी, उमस व गर्मी से राहत

Sun, 27 Jun 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Water rained for an hour, relief from humidity and heat
मिर्जापुर। भारी उमस और गर्मी के बीच शनिवार को दोपहर बाद घंटे भर हुई बारिश से उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली। पानी बरसने से गड्ढायुुक्त सड़कों और पटरियों के साथ ही निचले इलाके में पानी भर गया। पानी भरने और कीचड़ सने राहों पर आवागमन में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणांचलों में हुई बरसात से खेतों में पानी भर गया। कई स्थानों पर धान की नर्सरियां डूब जाने से उनके सड़ने का खतरा बढ़ गया। नगर में झमाझम हुई बारिश से कचहरी, रोडवेज परिसर, आवास विकास कालोनी में निचले इलाको में पानी भरा रहा। इमामबाड़ा-शास्त्री पुल व शबरी-नटवां मार्ग जगह-जगह पानी भरने से बदहाल रहा। राहगीरों को जल भराव के साथ ही गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इसी तरह शुक्लहा-पांडेयपुर, धौरुपुर मार्ग के अलावा घुरुहुपट्टी-सारीपुर मार्ग पर कुछ स्थानों पर सड़कों पर जल भराव से राहगीर परेशान दिखे। रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग पर पक्का पोखरा, नयेपुरवां, अर्जुनपुर व अघौली के बीच सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरा रहा।
विज्ञापन

बरसात से गिर रही रेलवे स्टेशन के दीवार का प्लास्टर
मिर्जापुर। लगातार हो रही बरसात से रेलवे स्टेशन मिर्जापुर की जर्जर दीवार से आए दिन प्लास्टर गिर रहा है। इससे प्लेटफार्म पर बैठे यात्री घायल हो रहे हैं। रविवार को भी प्लेटफार्म नंबर तीन पर रेलवे स्टेशन की ऊंची दीवार का प्लास्टर टूट कर नीचे गिरा। इससे एक -दो यात्रियों को चोट लगी। इसके बाद कर्मचारियों ने मलबा हटाया। लगातार प्लास्टर गिर रहा है, पर उस स्थान पर न तो कोई मरम्मत की जा रही है, न ही वहां कोई सूचना चस्पा किया जा रहा है। इससे यात्रियों के घायल होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed