फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Water is not able to reach the tail in Deori, Hurua

देवरी, हुरुआ में टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है पानी

Sat, 30 Jan 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Water is not able to reach the tail in Deori, Hurua
मिर्जापुर। लोअर खजूरी बांध के मोहनपुर रजवाहा से निकले हुरुआ व देवरी माइनर की हालत खराब है। रबी सीजन के दौरान नहरों में पानी न आने से किसानों के माथे चिंता की लकीरें खिंच गई है। टेल तक पानी नहीं पहुंचने से धान व गेहूं की फसल प्रत्येक वर्ष पानी के अभाव में सूख जाते हैं।
विज्ञापन

देवरी व हुरुआ माइनर पर बसे किसानों का कहना है कि साफ-सफाई व नहरों के मरम्मत के नाम पर सिंचाई विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष धन तो खर्च किया जाता है, लेकिन कुछ स्थानों पर जेसीबी से कार्य कराकर मात्र कोरम पूरा कर दिया जाता है। साफ-सफाई न होने से कभी कभार बांध से छूटा पानी टेल तक पहुंचने के बजाय इधर-उधर नदी और नालो में बह जाता है। बरजी मुकुंदपुर, टेंगराही, बसूही, देवरी, बड़हरि, कोहरा के देवरी व भवन के पूरा में कुछ वर्षों पूर्व हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि की उक्त नहर और माइनरों से सिंचाई होती रही। परंतु संबंधित विभाग की उदासीनता के चलते विगत कई वर्षों से देवरी माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed