{"_id":"60a68ca98ebc3eb2ab55ce26","slug":"water-filled-in-underpass-traffic-disrupted-mirzapur-news-vns590476021","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास में भरा पानी, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास में भरा पानी, आवागमन बाधित
विज्ञापन
दूधनाथ चुंगी अंडरपास में पानी भर जाने से बृहस्पतिवार को आवागमन बाधित हो गया। कई लोग पानी के बीच में ही फंस गए। किसी तरह नागरिकों के सहयोग से उनको बाहर निकाला गया। बाद में नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नागरिकों की सूचना पर कर्मचारियों को भेजकर पानी पंप से पानी निकलवाया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।
बुधवार की देर शाम आंधी के साथ जो बारिश शुरू हुई तो पूरी रात होती रही। पूरे नगर में जल भराव हो गया। दूधनाथ अंडरपास व पटेंगरा नाला मार्ग पर काफी पानी भर गया। यह स्थिति रही कि लोग उसमें भरा पानी देखकर ही लौट गए। एक साइकिल सवार अनजाने में चला गया तो बीच में जाकर फंस गया। उसकी साइकिल की सीट तक पानी पहुंच गया था। यह देखकर वह चिल्लाया तो आसपास के लोगों ने किसी प्रकार उसे वहां से बाहर निकाला। कई घंटे के बाद जब पानी निकल गया तो आवागमन पुन: शुरू हुआ। नागरिकों की मांग है कि बसही क्रासिंग जो कि बंद कर दिया गया है। यदि उसे यातायात के लिए खोल दिया जाए तो नागरिकों को काफी राहत मिल सकती है।
रेलमंत्री को भेजा पत्रक
मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नागरिकों की समस्या को देखते हुए रेलमंत्री पीयूष गोयल को बृहस्पतिवार को पत्र भेजकर बसहीं क्रासिंग खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि यह क्रासिंग खोल दिया जाता है तो नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। नहीं तो दूधनाथ अंडरपास बरसात के दिनों में पानी से भर जाता है और उधर से आवागमन अवरुद्ध हो जाता है। लोगों को काफी घूमकर आना जाना पड़ता है।