फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Water filled in low-lying areas after rain, increased trouble

बारिश के बाद निचले इलाकों में भरा पानी, बढ़ी परेशानी

Thu, 24 Jun 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Water filled in low-lying areas after rain, increased trouble
मानसून की दस्तक के बाद लगातार हो रही बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की सुबह विभिन्न स्थानों पर हुई बारिश से जहां भीषण गर्मी से कुछ देर के लिए लोगों को राहत मिली वहीं कचहरी, रोडवेज परिसर में जगह-जगह पानी भरने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। कचहरी आए वादकारी व राहगीर परेशान दिखे। सड़कों और गलियों में पानी भरने व कीचड़युक्त रास्तों के चलते लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

नटवां स्थित रेलवे अंडर ग्राउंड पुल में पानी भर जाने से कुछ देर के लिए लोग परेशान दिखे। पंप के माध्यम से पानी निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। रोडवेज परिसर में पानी भरने से बसों से उतरने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शास्त्रीपुल-इमामबाड़ा मार्ग की हालत दयनीय रही। जगह-जगह मार्ग पर कीचड़ होने से लोग परेशान रहे। इसी तरह नटवां-शास्त्रीपुल मार्ग से जुड़ा नटवां शबरी मार्ग पर लोगों को जगह-जगह जल भराव का सामना करना पड़ रहा था। पांडेयपुर, रमईपट्टी कनौराघाट स्थित नयेपुरवां के पास सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरा रहा। इसी तरह अघौली गांव स्थित पंडितपुर मार्ग पर सौ मीटर मार्ग पर पानी भरा रहने से ग्रामीणों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रुक-रुक कर शुरु हुई बरसात धान नर्सरी के लिए काफी फायदेमंद हो रही है। वहीं सब्जियों की खेती के लिए यह बारिश नुकसान पहुंचा रही है। खेतों में पानी भरने से ज्यादातर सब्जियों की खेती बर्बाद हो गयी। जिससे इनके दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बोई गयी दलहन व तिलहन फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं लगातार पानी बरसने से खेतों की जुताई तक नहीं हो पा रही है। किसानों का मानना है यदि मौसम साफ हो तो खेतों की जोताई के साथ ही अन्य फसलों की बुआई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed