{"_id":"64482be44a872950f50b5614","slug":"warned-on-buying-less-wheat-mirzapur-news-c-20-1-172560-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: औसत से कम गेहूं खरीद होने पर दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: औसत से कम गेहूं खरीद होने पर दी चेतावनी
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रों में लक्ष्य की तुलना में औसत से कम गेहूं खरीद होने पर प्रशासन ने मंगलवार को कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। खरीद में लापरवाही पाए जाने पर जिला खरीद अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव के अलावा पांच खरीद एजेंसियों को चेतावनी दी है। उन्होंने एजेसिंयों को गेहूं खरीद में तेजी लाने का निर्देश भी दिया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने मंगलवार को खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर गेहूं खरीद की समीक्षा की। इस दौरान मंडी समिति मिर्जापुर के केंद्रों को आवंटित लक्ष्य 960 एमटी की तुलना में अभी तक खरीद शून्य मिली। इस पर उन्होंने मंडी समिति के सचिव को कड़ी चेतावनी दी। यह स्थिति तब है जबकि इस संबंध में 13 अप्रैल को जिला खाद्य विपणन अधिकारी की ओर से उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। जिसका जवाब संबंधित सचिव द्वारा अभी तक नहीं दिया गया है।
एडीएम ने इसे गेहूं खरीद में लापरवाही मानते हुए कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव धीरेंद्र गुप्ता को चेतावनी पत्र जारी करते हुए सचेत किया है। इसी तरह मंडी समिति अहरौरा के केंद्र में भी आवंटित लक्ष्य 960 एमटी की तुलना में अभी तक खरीद शून्य पाई गई। इस पर एडीएम ने सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति अहरौरा सुधाकर सिंह को भी चेतावनी दी। भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित दो केंद्रों को आवंटित 1920 एमटी लक्ष्य की तुलना में अभी तक मात्र 50.30 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। जो जनपद के औसत 5.71 एमटी से भी कम है। इस पर एडीएम ने भारतीय खाद्य निगम के जिला प्रबंधक राम नारायण को चेतावनी पत्र जारी किया है। यूपीएसएस द्वारा संचालित 13 केंद्रों को आवंटित लक्ष्य 12,480 एमटी की तुलना में अभी तक 654.80 एमटी गेहूं खरीद होने पर यूपीएसएस के जिला प्रबंधक शिव औतार कुशवाहा को भी उन्होंने चेतावनी दी। उधर, पीसीयू के संचालित 17 केंद्रो में से अभी तक 16 पर ही गेहूं खरीद होने व औसत से कम गेहूं खरीद होने पर एडीएम ने जिला प्रबंधक पीसीयू बाल केशव पटेल को चेतावनी दी है। इसी तरह पीसीएफ के संचालित 24 केंद्रों में से 23 पर ही गेहूं खरीद होने पर जिला खरीद अधिकारी ने जिला प्रबंधक को चेतावनी पत्र जारी करते हुए सचेत किया है।