फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Waiting for residents of Vindhyachal Mandal ended, Kovid-19 vaccine consignment arrived

यूपी: विंध्याचल मंडल के वासियों का इंतजार हुआ खत्म, पहुंची कोविड-19 वैक्सीन की खेप 

Thu, 14 Jan 2021 12:47 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 14 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Waiting for residents of Vindhyachal Mandal ended, Kovid-19 vaccine consignment arrived
मिर्जापुर पहुंची कोविड-19 वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

देश के साथ ही पूर्वांचल के सभी जिलों में बुधवार को कोविड-19 वैक्सीन की खेप पहुंचनी शुरू हो गई। कोरोना से बचाव के लिए पहले फेज में टीकाकरण को 12,380 कोरोना वैक्सीन की खेप बुधवार को मिर्जापुर जिले में पहुंची।

विज्ञापन


महिला अस्पताल परिसर में बने मंडलीय कोल्ड चेन प्वाइंट पर मिर्जापुर और सोनभद्र के लिए वैक्सीन शाम को लाई गई। यहां से मिर्जापुर की वैक्सीन सीएमओ कार्यालय में बने कोल्ड चेन में पहुंचा दी गई, जबकि देर रात सोनभद्र के लिए 8730 वैक्सीन की खेप स्वास्थ्य कर्मचारी लेकर रवाना हो गए। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह वाराणसी से सूचना के बाद मंडलीय कोल्ड चेन प्वाइंट प्रभारी चंद्रशेखर मिश्र कोल्ड वैन लेकर 11 बजे वाराणसी के लिए रवाना हो गए। वाराणसी से शाम को साढ़े छह बजे स्वास्थ्य कर्मचारी वैन लेकर महिला अस्पताल में बने मंडलीय कोल्ड चेन प्वाइंट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता, एसीएमओ डॉ. अजय कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीलेश श्रीवास्तव, यूनिसेफ के गणेश पांडेय आदि ने वैक्सीन को वाक इन कूलर में रखवाया। पूजन के बाद वैक्सीन को कूलर में रखवाया गया। सीएमओ डॉ. प्रभु दयाल गुप्ता ने बताया कि मिर्जापुर और सोनभद्र की वैक्सीन की खेप आई है।

जिले में प्रथम चरण में 10 हजार 125 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगनी है। प्रथम चरण के लिए 12 हजार 380 डोज वैक्सीन आई है, जबकि सोनभद्र के लिए आठ हजार 730 डोज वैक्सीन आई है। जिले की वैक्सीन को सीएमओ कार्यालय के कोल्ड चेन प्वाइंट में रखवा दिया गया। 15 जनवरी को ब्लाकों में भेजा जाएगा। 

दो कोल्ड बॉक्स में सात पैकेट वैक्सीन
मिर्जापुर और सोनभद्र के लिए दो कोल्ड बाक्स में सात पैकेट में वैक्सीन रखी है। एक पैकेट में 50-50 के छह पैकेट रखे गए हैं। एक पैकेट में 300 बायल हैं। एक बायल में 10 डोज वैक्सीन लगेगी। चार पैकेट में 1200 बायल मिर्जापुर के लिए हैं। 38 बायल एक बाक्स  में हैं। तीन पैकेट सोनभद्र के लिए हैं। वैक्सीन को दो से आठ डिग्री के तापमान पर रखा जाएगा। 

 

भदोही को एक दिन करना होगा इंतजार
जिले से वैक्सीन लेने गई कोल्ड चेन वैन को मंडल के तीनों जिले मिर्जापुर, भदोह और सोनभद्र का वैक्सीन लाना था, पर भदोही की वैक्सीन गलती से बरेली भेज दी गई थी। जिले से गई टीम को वाराणसी पहुंचने पर यह जानकारी मिली। सोनभद्र की वैक्सीन तो रात को पहुंच जाएगी, पर भदोही को एक दिन और इंतजार करना पड़ेगा। 

16 जनवरी को 12 स्थानों पर टीकाकरण 
16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ पूरे भारत में पांच हजार बूथों पर टीकाकरण का शुभारंभ  करेंगे। इसमें जिले के 12 स्थानों पर इसका शुभारंभ होगा। गुरुसंडी और सीखड़ को छोड़कर हर ब्लाक और नगर में एक बूथ पर टीकाकरण होगा। इस दिन 100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेेगा। अगले दिन से जिले के 39 बूथों पर टीकाकरण होगा। हर बूथ पर छह लोगों को लगाया गया है। 
 
पूजा कर लगा हर-हर महादेव का नारा
कोरोना वैक्सीन के कोल्ड बाक्स को मंडलीय कोल्ड चेन प्वाइंट में रखने के बाद पूजा की गयी। वैक्सीन लेकर आए कोल्ड चेन के प्रभारी चंद्रशेखर मिश्र ने मंत्रोचार कर पूजन किया। सीएमओ और अन्य डाक्टर ने पूजन करते हुए पुष्प अर्पित किया। इस दौरान सभी ने हरहर महादेव का जयघोष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed