फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Voting will be done under the supervision of 36 micro observers

36 माइक्रो आब्जर्वर की निगरानी में होगा मतदान

Tue, 24 Nov 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Voting will be done under the supervision of 36 micro observers
मिर्जापुर। खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन के लिए राजकीय इंटर कालेज में सोमवार को मतदान में लगे कार्मिक अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। मतदान के लिए 54 पोलिंग पार्टियां बनायी गई हैं। प्रत्येक में चार- चार सदस्य हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार पटेल ने पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान में कोई भी गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। आवश्यक इंतजाम करने के साथ ही मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। राजकीय इंटर कालेज में प्रथम पाली में पीठासीन अधिकारी और तीन पोलिंग आफिसर का प्रशिक्षण कराया गया। 54 पोलिंग पार्टियों का चयन किया गया था। प्रत्येक पार्टी में चार -चार कार्मिक का प्रशिक्षित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने सभी निर्वाचन कार्मिकों को पारदर्शिता से काम करने को कहा। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बताया कि 36 माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण चल रहा है। मंगलवार को जिला पंचायत के सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन

30 नवंबर को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
मिर्जापुर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 30 नवंबर को सुबह सात बजे मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बताया कि सभी पार्टी चुनाव सामग्री राजकीय इंटर कालेज महुवरियां से प्राप्त कर अपने-अपने मतदान स्थल के लिए रवाना होंगी। मतदेय स्थल पर पोलिंग पार्टी पहुंचकर सबसे पहले मतदान स्थल का निरीक्षण कर लें। उसके बाद पुन: प्राप्त सामानों का गहनता से परीक्षण कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि समझ में आती है तो इसका समाधान अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से करा लें। मतदान सुबह आठ बजे से अनिवार्य रूप से प्रारंभ होगा। इसी प्रकार प्रत्येक दो घंटे पर पीठासीन अधिकारी अपनी डायरी में पड़े हुए मत की संख्या को नोट करेंगे। मतदान समाप्ति के पांच मिनट पूर्व यदि मतदाताओं की लाईन मत देने के लिए लगी रहे तो पीठासीन अधिकारी पंक्ति में खड़े सभी मतदाता कि गणना कर उनकी संख्या में अपने लघु हस्ताक्षर सहित पर्चियां तैयार कर अंतिम मतदाता को एक नंबर की पर्ची देते हुए क्रमश: पहले मतदाता तक पर्ची का वितरण करेगें एवं उसी क्रम में सभी मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित करायेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed