फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Voters showed enthusiasm for village government, increased turnout

गांव की सरकार के लिए मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, बढ़चढ़कर किया मतदान

Mon, 26 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Voters showed enthusiasm for village government, increased turnout
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव छीटपुट झड़प को छोड़कर जिले में सोमवार को शांतिपूूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गांव की सरकार के लिए मतदाता उत्साहित दिखे। सुबह शुरु हुए मतदान में महिला, पुरुषो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। भीषण गर्मी व धूप को देखते हुए सुबह की पाली मतदान केंद्रो पर लंबी कतार लगी रही। तेज धूप से कुछ स्थानों पर छावनी की व्यवस्था न होने पर उनमें नाराजगी व्याप्त रही। दोपहर बाद उमड़ी मतदाताओं के चलते कुछ मतदान केंद्रो पर देर शाम तक मतदान कार्य कराया गया।
विज्ञापन

सिटी विकास खंड के 87 ग्राम पंचायतों गांव की नई सरकार के लिए चुनाव हुआ। अर्जुनपुर, खजुरी, अघौली, लच्छापट्टी, धनीपट्टी, अनंतरामपट्टी, महेेंवा, देवरी, मुल्हवां, टेंगराही, भेंरवरकरमनपुर, रायपुरपोख्ता, बरजी मुकुंदपुर, शाहपुर चौसा, बरकछाकला, जसोवर, पहाड़ी, बरकछाखुर्द, दिलमन देवरिया, भटौली, परवाराजधर, गुरंसडी, जिउती, पिपराडाड़, कोल्हड़, मेउली, खुटहां मौनस, लेंडू, बढ़ौली, बीरशाहपुर, राजपुर, धौरुपुर, चेरुईराम, दुल्हपुर, देवापुर पचवल, भिस्कुरी समेत अन्य गांवों में कुछ स्थानों को छोड़कर अन्य मतदान केंद्रो पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। पड़री, स्थानीय थाना क्षेत्र में कुछ स्थानों को छोड़कर शेष स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कराया गया। क्षेत्र के पड़री बाजार, डाढ़ीराम, सरैया कमरघटा, कनौरा, चंडिका, मोहनपुर, तोसवां, तिगोड़ा, भरपुरा, छटहां, धरमदेवा, नान्हूपुर, भगेसर, रानी चौकिया, सिकरी, अमिरती, माधोपुर समेत अन्य ग्राम पंचायत में सकुशल चुनाव संपन्न हुआ। जिगना, विकास खंड छानबे के प्राथमिक विद्यालय बदेवरा चौबे एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव निशान गिलास न होने से डेढ घंटा चुनाव वाधित रहा दूसरा मतपत्र आने के बाद मतदान शुरू हुआ ।इसी क्रम मे प्राथमिक विद्यालय खैरा में भी कुछ देर तक एक जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी को बूथ के अंदर घुस जाने पर हंगामा हो गया जिससे आधा घंटा बाद अधिकारियों के पहुंचने पर मतदान शुरू हुआ। छिटपुट नोक झोक के साथ मतदान सकुशल सम्पन्न हुआ। अधिकांश मतदान केंद्रों पर छाया की ब्यवस्था न होने से मतदाताओं को प्रचंड धूप में घंटो खडा रहना पडा। हलिया। स्थानीय विकास खंड में सोमवार को तीसरे चरण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के लिए मतदाता उत्साहित दिखे और सुबह से ही मतदान के लिए कतारों में लग गए। हलिया विकास खंड के 266 बूथों पर मतदान करने के लिए मतदाताओं की भीड़ लगी रही। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान के लिए एसडीएम सहित सीओ व प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह सहित कलस्टर मोबाइल की गाडियां क्षेत्र में भ्रमण करती रही।
विज्ञापन

सीखड़, विकासखंड में कुल 65% मतदान हुआ। 35 ग्राम पंचायत के 124 मतदेय स्थलों पर मतदाताओ ने जोश के साथ मतदान किया। मतदेय स्थल 96 प्रा.पा .अराजी लाइन्स सुल्तान पुर मे कार्यरत देव मणि भारती का तबीयत खराब होने पर प्रा.वि. मवैया में कार्यरत शिक्षा मित्र रीना देवी को उनके स्थान पर सेक्टर मजिस्ट्रेट केशव प्रसाद मौर्य के साथ भेजा गया। इसी प्रकार मतदेय स्थल 43 हांसीपुर मे वोटर लिस्ट मे परिवर्धन सूची न लगने की सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट श्री राकेश सिंह के हाथ से अतिरिक्त प्रति भिजवाई गई। जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्लॉक क्षेत्र के खानपुर, मँगरहा व खैरा व ईश्वर पट्टी स्थित मतदेय स्थल और हांसीपुर में एस बी महाविद्यालय में बने स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण किया। अहरौरा, स्थानीय थाना क्षेत्र के जमालपुर, नारायनपुर, राजगढ़ ब्लाक से संबंधित ग्राम पंचायतो में सुबह सात बजे से ही वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गयी। ग्रामीण अपने मत का प्रयोग करने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतेजार करते दिखाई दिए। सुरक्षा के दृष्टि से थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव के द्वारा हर गांव के मतदान केंद्रों को पुलिस कर्मियों के सुरक्षा घेरे में तब्दील किया गया था। कहींट्ठकहीं प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं के द्वारा फर्जी वोटिंग का आरोप प्रत्यारोप लगाया गया था। किंतु पुलिस की सूझ बुझ के चलते समस्याओं का निवारण कर लिया गया। क्षेत्र के बेलखरा, दादो, हिनौता, जुडुई, कंचनपुर, मदारपुर, मानिकपुर, सरिया, बैरमपुर, बरही, मेमनिया, बरबकपुर, महुली, जसवां ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण वोटिंग प्रक्रिया शाम छ: बजे तक पूर्ण कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed