फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   voter fate

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तैयारियों डीएम ने की समीक्षा

Fri, 17 Jan 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
voter fate
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों से उत्साह के साथ मतदाता दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता दिवस मनाने के संबंध में सभी अधिकारी जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वे उसका अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होंने इस अवसर पर प्रत्येक बूथ पर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखने की शपथ दिलाने को भी कहा। कहा कि अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये जिले में स्थित कालेजों, महाविद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाये। बैठक में एडीएम यूपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी एमए अन्सारी, उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव, मडिहान विमलकुमार दूबे, चुनार जितेन्द्र कुमार तथा लालगंज शिव कुमार व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

डीएम ने इस आयोजन में छात्र/छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाने के साथ ही साथ स्कूल, कालेजों में प्रभात फेरी स्लोगन राइटिंग, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता आदि का आयोजन करने को कहा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों का मतदाता सूची में नाम बढाये जाने हेतु स्पेशल कैम्प लगाए जाने तथा दिव्यांग मतदाओं को मतदान केन्द्रों पर विशेष सुविधायें दिये जाने के बारे में जैसे रैम्प, ह्वील चेयर, स्वयं सेवक आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जाए। प्रत्येक बूथों पर तैयारी करने हेतु सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया जाये। 25 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में नये मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र आयोग द्वारा पूर्व निर्धारित बैज के साथ दिया जाये। एडीएम यूपी सिंह ने बताया कि आयोग की ईवीएम/वीवीपैड तथा पंजीकरण/समावेशन इत्यादि से संबन्धित फिल्म को आयोजित समारोह में दिखाया जाये। एनजीओ का पूरा सहयोग लिया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed