फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vote fearlessly and transparently

Mirzapur News: निडर होकर पारदर्शिता से कराएं मतदान

Sat, 22 Apr 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Vote fearlessly and transparently
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज परिसर में शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। मंडलायुक्त डॉ मुथुकुमार स्वामी बी. ने कहा कि सकुशल व पारदर्शी ढंग से मतदान संपन्न कराने की जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारियों व मतदान कार्मिकों की है। उन्होने कहा कि निडर होकर पूरी पारदर्शिता के साथ मतदान संपन्न कराएं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में पूरा प्रशासन मतदान कार्मिकों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएमको भली भाति चलाना सीख लें। मतदान कक्ष में सीसीटीवी कैमरा व वीडियोगाफी नियमित रूप से कराएं। मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी कार्मिक श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सभी मतदान कार्मिक बैलेट बाक्स खोलने व सील करने, विभिन्न प्रपत्रों को सही तरीके से भरने आदि के बारे में भली भांति जानकारी प्राप्त कर लें। पूरी प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए अनय मिश्रा, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार व अन्य प्रशिक्षकों ने पीठासीन अधिकारियों के कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। यह भी बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक कभी भी मतदान के दौरान मतदान स्थल पर पहुंच सकते हैं। पीठासीन अधिकारी से अपेक्षित है कि उनके द्वारा मांगी जानकारी उन्हें विनम्रता व आदर भाव के साथ उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed