फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Visitor dies after falling on ground while sitting

Mirzapur News: बैठते समय जमीन पर गिरकर दर्शनार्थी की मौत

Mon, 23 Oct 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Visitor dies after falling on ground while sitting
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी तिथि पर रविवार को दोपहर में मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आए वृद्ध श्रद्धालु की मौत हो गई। थकावट महसूस होने पर वृद्ध श्रद्धालु स्टूल पर पर बैठते समय जमीन पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के मीरगंज थाने के बभनियाव चौकी कला निवासी धीरेंद्र प्रताप शुक्ला उर्फ मेघनाथ शुक्ला (62) शारदीय नवरात्र मेला के महाअष्टमी तिथि पर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आए थे। प्राइवेट वाहन से वे रविवार को दोपहर में विंध्याचल पहुंचे। बस स्टैंड से उतरकर पैदल ही गंगा घाट की तरफ जा ही रहे थे। थकावट महसूस होने पर बरतर तिराहे पर स्थित नगर पालिका के वाहन स्टैंड के पास स्टूल पर आराम करने के लिए बैठे थे कि अचानक जमीन पर गिर पड़े। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डाॅक्टरों की टीम ने देखते ही वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। विंध्याचल पुलिस ने मृतक परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। थाना प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि एक श्रद्धालु की स्टूल पर बैठने के दौरान गिरकर मौत हो गई। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed