फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Visibility drops to zero, maximum temperature drops by four degrees

Mirzapur News: दृश्यता शून्य, चार डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Thu, 01 Jan 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Visibility drops to zero, maximum temperature drops by four degrees
घने कोहरे के बीच सुबह रमईपट्टी कनौराघाट मार्ग पर मार्निंग वाक करते युवक।-संवाद।
मिर्जापुर। पिछले 15 दिनों से शुरू हुए शीतलहर ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मंगलवार की देर शाम शुरू हुआ घना कोहरा दूसरे दिन बुधवार की सुबह दस बजे तक छाया रहा। घने कोहरे के बीच अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होने से गलन से लोग बेहाल रहे। कोहरे के चलते घरों से बाहर निकलना कठिन हो रहा था। दृश्यता शून्य होने से सड़कों पर हेड लाइट के सहारे वाहन रेंगते नजर आए। जरूरी काम से निकले लोग भी ठंड से बचने के उपाय तलाशते नजर आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी के बावजूद गलन पहले की तरह बरकरार रही। मंगलवार देर शाम छाया घना कोहरा वाहन चालकों के लिए मुसीबत रहा। दृश्यता शून्य होने से हेड लाइट की रोशनी में कुछ नजर नहीं आ रहा था। बड़े वाहन डीपर का प्रयोग कर सड़कों पर हार्न के सहारे रेंगते रहे। ऐसे में बाइक सवारों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन




पाला से प्रभावित हो सकती है आलू और सरसों की फसल-मिर्जापुर। कोहरे के बीच पड़ रही कड़ाके की ठंड और गलन से खेती-किसानी भी प्रभावित हुई है। सुबह और शाम खेतों में किसानों का काम करना मुश्किल हो गया है। फूल लिए सरसों पर पाले का खतरा मंडरा रहा है। जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि मौसम गेहूं के लिए अनुकूल है लेकिन लंबे समय तक गलन बने रहने से आलू में पाला लगने की आशंका बढ़ सकती है। जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

तापमान में और गिरावट के साथ कोहरा और बादलों की आवाजाही बनीं रहने के आसार हैं। इससे आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी होगी। तापमान न्यूनतम आठ डिग्री से सात सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके चलते गलन के साथ ठंड बढ़ेगी। सुबह और शाम कोहरा पड़ने की भी संभावना है।-शिव मंगल सिंह, मौसम वैज्ञानिक, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोहरे में दौड़ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली दे रही है मौत को दावत-मिर्जापुर / शेरवां। भयंकर कोहरे के बीच देहात कोतवाली व पड़री थाना क्षेत्र में शाम होते ही सड़कों पर पूरी रात दौड़ रहे मिट्टी, ईंट और बालू लदे ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्राॅलियां मौत को दावत दे रही हैं। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग और मिर्जापुर भटौली मार्ग सहित अन्य मार्गो पर देखे जा सकते हैं। कोहरे के बीच तेज रफ्तार दौड़ते ट्रैक्टरों से सड़कों चलना मुश्किल हो गया है। शेरवां, चकिया वाया अदलहाट मार्ग सहित भाईपुर बैरियर से देवरिला भमौरा मार्ग, रामपुर जलालपुर मार्ग पर बेरोकटोक ओवर लोड ट्रैक्टर ट्राॅली के फर्राटा भरने से आए दिन दुर्घटना हो रही है। ओवरलोड वाहनों के संचालन पर लोकनिर्माण विभाग से लेकर पुलिस विभाग मौन बना हुआ है। पिछले हफ्ते मंगलवार की रात्रि में ओवर लोड ट्रैक्टर के धक्के से रामपुर जमालपुर मार्ग पर करजी गांव निवासी युवक रितिक दुबे की मौत भी हो चुकी है। मंगलवार की रात्रि ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से बाइक चला रहा रविकांत दुबे और गांव का एक अन्य युवक राजन दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। क्षेत्र के आशुतोष उपाध्याय, चेतनारायण सिंह,सुसील सिंह, संतोष सिंह, वरूणेंदु सिंह, रमेश सिंह, मनोज द्विवेदी आदि ने ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed