फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Virendra first in 100 meter race

Mirzapur News: साै मीटर दौड़ में वीरेंद्र प्रथम

Sat, 28 Feb 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Virendra first in 100 meter race
लालगंज ​स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कालेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग - फोटो : अलीपुर में आयोजित संत सम्मेलन में कथा सुनते भक्त।
लालगंज। श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में शुक्रवार को 21वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आगाज हुआ। खेल मैदान पर छात्र-छात्राओं के उत्साह के बीच मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा उपसचिव डॉ. कृष्णकांत गिरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। पहले दिन सौ मीटर की दौड़ हुई। इसमें वीरेंद्र ने प्रथम, रविदास ने द्वितीय और ज्योति अरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि केवल मानसिक विकास ही पर्याप्त नहीं है बल्कि शारीरिक सुदृढ़ता भी युवाओं के समग्र व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि कॅरिअर की राह बन चुका है। विशिष्ट अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय (सैदाबाद, प्रयागराज) के डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय वह मंच है, जहां विविध गतिविधियां विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करती हैं। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि मैदान में दिखाई देने वाला आत्मविश्वास ही जीवन की बड़ी चुनौतियों से जूझने की ताकत देता है। संचालन डाॅ. रामप्रकाश पाल व डाॅ. देवेंद्र नाथ गिरी ने किया। स्वागत भाषण डाॅ. शिवधर सिंह ने दिया। इस अवसर पर डाॅ. अंबेश्वरी पांडेय, डाॅ. अरविंद, डाॅ. सरिता मिश्रा, डाॅ. शिवमंगल सिंह, सुशील द्विवेदी, शमला शंकर आदि रहे। दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह का समापन शनिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed