फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vipin Kumar Singh appointed as Commissioner of Police in Mumbai

मुंबई में पुलिस आयुक्त नियुक्त हुए विपिन कुमार सिंह

Thu, 03 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vipin Kumar Singh appointed as Commissioner of Police in Mumbai
अहरौरा। नवी मुंबई के नव नियुक्त पुलिस आयुक्त विपिन कुमार सिंह जिले के हैं। उनकी इस सफलता पर भारतीय किसान यूनियन ने वृहस्पतिवार को गंगा देवी बालिका इंटर कॉलेज में बैठककर व्यक्त किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन विंध्याचल मंडल के संरक्षक रास बिहारी सिंह ने कहा कि मिर्जापुर जनपद के लिए तथा हमारे गांव के लिए यह गौरव की बात है। चुनार तहसील के ग्राम हिनौता माफी में जन्में तथा ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े विपिन सिंह युवाओं के मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं। बैठक के दौरान विंध्याचल मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने कहा कि यह अत्यंत ही खुशी की बात है कि विंध्याचल की माटी के लाल ने जनपद का नाम महाराष्ट्र में रोशन किया है। श्रीमती गंगा देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहां की विपिन कुमार सिंह युवाओं के मार्गदर्शक तथा छात्र एवं छात्राओं के प्रेरणा स्रोत हैं। विद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन तथा पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, भाकियू के जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, युवा समाजसेवी चंदन पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed