फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhydhara minister for the second time in a center

विंध्यधरा से दूसरी बार कोई केंद्र में मंत्री बना

Wed, 06 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 06 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Vindhydhara minister for the second time in a center
भरुहना स्थित सांसद के जनसंपर्क कार्यालय पर खुशियां मनाते अपना दल समर्थक - फोटो : MIRZAPUR
विन्ध्य धरा से सांसद चुनी गईं अनुप्रिया पटेल अब भारत सरकार के निर्णयों में सहभागिता निभाएंगी। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार के राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाली अनुप्रिया पटेल श्यामधर मिश्र के बाद मिर्जापुर की धरती से केंद्र में मंत्री बनने वाली दूसरी शख्स हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक की डिग्रीधारी अनुप्रिया पटेल कम ही राजनैतिक अनुभव के होते हुए भी केंद्र सरकार में मंत्री पद पर पहुंची हैं। यह उनके तेज कार्यशैली की झलक दिखा रहा है। 
विज्ञापन



मिर्जापुर भदोही संसदीय सीट से वर्ष 1962 से 1967 तक श्यामधर मिश्र जवाहर लाल नेहरू के मंत्रमंडल में रक्षा उप मंत्री के रूप में कार्यरत रहे। उनके बाद अनुप्रिया पटेल दूसरी शख्स हैं जो भारतीय राजनीति में मंत्री के रूप में फैसले लेंगी। राजनैतिक अनुभव के नाम पर अनुप्रिया पटेल के पास लगभग आठ वर्ष का कैरियर है लेकिन वर्ष 2012 में वाराणसी के रोहनिया विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अनुप्रिया ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1981 में 28 अप्रैल को कानपुर में जन्मीं अनुप्रिया पटेल ने प्रारंभिक शिक्षा मरियमपुर सिनीयर सेकेंड्री स्कूल कानपुर से ग्रहण की। कानपुर के एमपी गर्ल्स इंटर कालेज से इंटर की शिक्षा प्राप्त किया। अनुप्रिया ने दिल्ली के श्रीराम कालेज से स्नातक की उपाधि ग्रहण की।

 स्नातकोत्तर डिप्लोमा मनोविज्ञान विषय में नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय से प्राप्त किया। 2009 में पिता सोनेलाल पटेल के निधन के समय पार्टी की महासचिव रहीं। वर्ष 2009 में 27 सितंबर को आशीष कुमार सिंह के साथ उनका विवाह हुआ।



पिता सोनेलाल पटेल के साथ रह कर राजनीति की बारीकियां सीखने वाली अनुप्रिया ने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए राजनीति में उन्हीं नीतियों को लेकर आगे बढ़ीं जो उनके पिता ने शुरु की थी। पिछड़ों को अपने राजनीति में अनुप्रिया ने हमेशा महत्व दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed