फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyavasini mother worship

मां के जयकारे से गूंजीं गलियां

Wed, 13 Apr 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 13 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Vindhyavasini mother worship
मां विंध्यवासिनी
चैत्र नवरात्र की षष्ठी तिथि, मंगलवार को पावन विंध्य दरबार में दो लाख भक्तों ने शीश नवाया। गंगा स्नान के बाद मंदिर पहुंचे भक्तों ने पूजन-अर्चन कर मंगलकामना की। मंदिर तक जाने वाली सातों गलियां माता के जयकारे से गूंजती रहीं। मां की मंगला आरती के बाद से ही शुरू हुआ दर्शन-पूजन का दौर आधी रात तक चलता रहा। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़े की धुन के बीच भक्त माता का जयकारा लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन


गंगा में डुबकी लगाने के बाद माला, फूल, नारियल-चुनरी और प्रसाद लिए श्रद्धालु विंध्यधाम पहुंचे। मां विंध्यवासिनी का फूलाें से किया गया भव्य शृंगार का दर्शन पाकर निहाल हो उठे। विंध्य धाम में भोर के समय मंगला आरती के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी, जो देर रात तक अनवरत चलती रही।
विज्ञापन


मां का गुड़हल, गुलाब, कमल पुष्प से शृंगार किया गया था। मंदिर की छत पर मुंडन संस्कार कराने वाले परिवार के लोगों का जमघट लगा रहा। वहीं जगह-जगह आसन पर बैठ कर साधक तल्लीनता से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच साधना में मशगूल रहे। मां का दर्शन-पूजन करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं की पूजा कर शीश नवाया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंध्य धाम में उमड़ी आस्थावानों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। स्काउट-गाइड के कैडेट और विंध्याचल के तीर्थ पुरोहित भक्तजनों की सेवा में तल्लीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed