फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyadham: Entry of vehicles will be banned in the fair area, more than 12 vehicle stands have been built for parking.

विंध्यधाम : मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध, पार्किंग के बनाए गए 12 से ज्यादा वाहन स्टैंड

Fri, 09 Oct 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Vindhyadham: Entry of vehicles will be banned in the fair area, more than 12 vehicle stands have been built for parking.
शारदीय नवरात्र  मेला तैयारी, स्टेशन रोड पर चल रहा डामरीकरण का कार्य।- संवाद।
। शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू होगा। इसी के साथ विंध्याचल धाम में मेला भी शुरू जाएगा। मेले में अब दो दिन ही बचे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की टीम मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए युद्धस्तर पर जुटी है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को मेला शुरू होने से 24 घंटे पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने बताया कि शारदीय नवरात्र के दाैरान मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वाहनों को मेला क्षेत्र से बाहर रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 12 से ज्यादा स्थायी और अस्थायी वाहन स्टैंड बनाए गए हैं। अटल चौक, रेहड़ा चुंगी, बरतर तिराहा, पटेंगरा नाला और पुरानी वीआईपी समेत प्रमुख स्थानों पर चारपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, रेहड़ा चुंगी और निहुत महावीर मंदिर रोडवेज के पास ऑटो स्टैंड बनाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं से वाहनों को स्टैंड में खड़ी करने के बदले मनमानी वसूली न हो, इसके लिए नगर पालिका की ओर से सभी वाहनों के लिए निर्धारित रेट लिस्ट जारी की जाएगी। स्टैंड संचालकों को निर्धारित दर के अनुसार ही शुल्क लेना होगा।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए जा रहे हैं। इसके जरिये मेले में बिछड़ने वाले श्रद्धालुओं और उनके परिजनों को सूचना देकर मिलवाने में मदद मिलेगी। वहीं, मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए सभी लिंक मार्गों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहनों को पटेंगरा नाला और मोतीझील के पास बनाए गए वाहन स्टैंड तक ही आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी और सोनभद्र की ओर से आने वाले वाहनों को बरतर तिराहा, अटल चौक और रेहड़ा पुल के पास रोकने की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र के स्टेट बैंक चौराहा, बावली तिराहा, बंगाली तिराहा, बरतर तिराहा, पटेंगरा, नई वीआईपी और पुरानी वीआईपी समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000



स्टेशन गली का बदला स्वरूप, 40 फीट चौड़ा हुआ मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र के दौरान ट्रेनों से विंध्याचल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इस बार स्टेशन से ही बदला हुआ विंध्य क्षेत्र नजर आएगा। मंदिर और गंगा घाटों की ओर जाने वाले प्रमुख स्टेशन गली मार्ग का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। करीब 10 फीट चौड़े इस मार्ग को विंध्य कॉरिडोर परियोजना के तहत करीब 40 फीट तक चौड़ा किया गया है। करीब तीन साल से चल रहे कार्य को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बुधवार को रेलवे स्टेशन से गेट नंबर एक स्थित त्रिशक्ति पथ तक डामरीकरण का काम कराया गया। मार्ग के दोनों ओर नाली निर्माण और भूमिगत बिजली व्यवस्था के बाद काली सड़क बनने से स्टेशन गली नए स्वरूप में नजर आने लगी है। नवरात्र में पहली बार श्रद्धालु इस चौड़े मार्ग से होकर मंदिर और घाटों की ओर जाएंगे। यह मार्ग अखाड़ा घाट, बाबू घाट, परशुराम घाट और गेट नंबर एक त्रिशक्ति पथ तक जाने के लिए प्रमुख रास्ता है। नवरात्र को देखते हुए मार्ग पर बचे कार्य बाद में कराए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नवरात्र के बाद बाकी कार्य पूरे कराए जाएंगे।

आज से शास्त्री पुल की रेलिंग पर लगेगी जाली
मिर्जापुर। नवरात्र मेला में दर्शनार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन शास्त्री पुल पर 1. 13 करोड़ से जाली लगवा रहा है। यह कार्य शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। मेला प्रभारी व सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने बताया कि इस पुल से कई बार लोगों के कूदने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसकी पहले से ही मांग की जाती रही है। इसलिए अब यह कार्य शुक्रवार से शुरु हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में विंध्याचल के घाटों पर 68 लाख रुपये के बजट से फ्लोटिंग बैरिकेडिंग भी लगवाई जाएगी। इससे गंगा में स्नान करने वाले दर्शनार्थी पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। कहा कि पूरे मेला क्षेत्र की सड़कें दुरुस्त कराई जा रही हैं। साथ ही साफ सफाई के साथ ही अन्य विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। कहा कि संस्थाओं को सख्त ताकीद दी गई है कि वे सभी कार्यों को मेला शुरु होने के पहले ही पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed