फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal station will be developed on the lines of the corridor

Mirzapur News: काॅरिडोर की तर्ज पर ही होगा विंध्याचल स्टेशन का विकास

Sun, 16 Jul 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal station will be developed on the lines of the corridor
मिर्जापुर/चुनार। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने शनिवार को प्रयागराज मंडल के प्रयागराज से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन तक रेल खंड पर पड़े वाले स्टेशनों का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग में पड़ने वाले विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार और पंडित दीनदयाल उपाध्यायत रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई, विशेष रूप से प्वाइंट और क्रॉसिंग पर ट्रेन की सवारी की गुणवत्ता, ओएचई तथा समपार फाटकों की स्थिति आदि का निरीक्ष कर जायजा लिया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने सबसे पहले अमृत भारत स्टेशन के रूप में चयनित विंध्याचल स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण कर इसे विकसित किए जाने की कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिस तरह से विंध्य काॅरिडोर का निर्माण हो रहा है, उसी तर्ज पर 15 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित विंध्याचल स्टेशन का भी निर्माण कराएं। ताकि एकरूपता रहे। इसके बाद उन्होंने मिर्जापुर स्टेशन का निरीक्षण किया। अमृत भारत स्टेशन के रूप में चयनित मिर्जापुर स्टेशन पर किए जाने वाले विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। महाप्रबंधक ने मिर्जापुर स्टेशन पर नवनिर्मित फुट ओवरब्रिज का भी निरीक्षण किया। स्टेशन की साफ-सफाई पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के तहत विकसित किया जाना है। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से मिर्जापुर स्टेशन का विकास किया जाना है।
विज्ञापन

इसके तहत स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का सुंदरीकरण, फसाड लाइट, यात्री सुविधाओं आदि का विकास किया जाएगा। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए 12 मीटर के फुट ओवरब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा। मिर्जापुर के बाद महाप्रबंधक अमृत भारत योजना में चयनित चुनार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्टेशन मास्टर कार्यालय, पैनल कक्ष व उसके आसपास स्थित अन्य कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैनल कक्ष व आसपास के अन्य कार्यलयों को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के अलावा नए सिरे से निर्माण के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने प्रस्तावित मानचित्र का अवलोकन भी किया। इसके बाद नव निर्मित गार्ड, ड्राइवर रनिंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद गार्ड व ड्राइवरों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। गार्ड व चालकों ने बताया कि समय से भोजन नहीं मिल पाता है। इस पर उन्होंने समय से और गुणवत्तापूर्ण ताजा भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रनिंग रूम आदि स्थानों पर कराए जा रहे निर्माण कार्य को अति शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने बताया कि अमृत योजना के तहत चयनित चुनार जंक्शन पर 20 करोड़ की लागत से कार्य होने हैं। स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में चुनार स्टेशन विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त होगा। निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक शोभित भटनागर, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रभात रंजन, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण मंजुल माथुर, प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी, पीआरओ अमित सिंह, स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed