फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal shootout Former MLA bahubali Sunil Pandey arrested in mirzapur

विंध्याचल गोलीकांड: अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह सुनील गिरफ्तार, आधी जिंदगी जेल में तो आधी फरारी में कटी

Thu, 18 Aug 2022 07:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 Aug 2022 07:51 PM IST
सार

मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित अष्टभुजा पहाड़ी पर गोलीकांड मामले में बिहार के तरारी विधानसभा से चार बार विधायक रह चुके बाहुबली सुनील पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Vindhyachal shootout Former MLA bahubali Sunil Pandey arrested in mirzapur
पुलिस की गिरफ्त में बाहुबली नरेंद्र उर्फ सुनील पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित अष्टभुजा पहाड़ी पर बिहार के बदमाशों द्वारा गोली मारकर वृद्ध की हत्या मामले में पुलिस ने भोजपुर (बिहार) के तरारी विधानसभा से चार बार विधायक रह चुके बाहुबली नरेंद्र उर्फ सुनील पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। गोलीकांड के बाद पुलिस ने पूर्व विधायक से पूछताछ की थी। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक नरेंद्र उर्फ सुनील पांडेय को छोड़ने की बात कही थी। लेकिन वो विंध्याचल के ही एक होटल में रुका था।

विज्ञापन


गोलीकांड मामले में आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुनील पांडेय का नाम बिहार के बाहुबली नेताओं में शुमार किया जाता है। राजनीति से पहले अपराध की दुनिया का चर्चित नाम सुनील पांडेय की आधी जिंदगी जेल में और आधी फरार रहते हुए बीती है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं नेता मुख्तार अंसारी को मारने के लिए 50 लाख की सुपारी भी दी थी। अपराध के साथ-साथ वह किसी दूसरे वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं। सुनील ने जेल में रहते हुए पीएचडी भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्याचल गोलीकांड में गई थी बुजुर्ग की जान

बीते 14 अगस्त को विध्यांचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा पहाड़ी पर मछिंदरा कुंड के पास पूर्व विधायक सुनील पांडेय के साथ कुछ लोग आए थे। विधायक के साथ आए लोगों में मछिंदरा पहाड़ी पर शराब के नशे में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायर कर दिया। गोली 75 वर्षीय कन्हैया प्रसाद के पेट में लगी थी। पुलिस ने  छह आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया।

इस बीच मंगलवार को गोली लगने से घायल वृद्ध की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक को घंटों पूछताछ के बाद छोड़ दिया। हालांकि पूर्व विधायक की डेढ़ करोड़ की कार को कब्जे में ले लिया।

आखिरकार गुरुवार को पुलिस ने सुनील पांडेय निवासी नवाडीह थाना कारकाट जिला रोहतास बिहार को गिरफ्तार कर लिया। गोली चलाने के मुख्य आरोपी नंद गोपाल गुप्ता की तलाश में पुलिस टीम को बिहार भेजा गया है।सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि आपराधिक षडयंत्र मामले में पूर्व विधायक नरेंद्र पांडेय उर्फ सुनील पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed