फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal: Road Widening from Gate No. 1 to the Highway Picks Up Pace

विंध्याचल : गेट नंबर-1 से हाईवे तक सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 28 May 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal: Road Widening from Gate No. 1 to the Highway Picks Up Pace
गेट नंबर एक से हाईवे तक सड़कों को चौड़ीकरण के दौरान भवनों ध्वस्तीकरण के दौरान सड़क के किनारे पड
70 फीट चौड़ीकरण को दो दर्जन से अधिक भवन स्वामियों ने जताई सहमति, रजिस्ट्री के बाद शुरू हुआ ध्वस्तीकरण
विज्ञापन

विंध्याचल। विंध्य कॉरिडोर योजना के तहत गेट नंबर-1 (पुरानी वीआईपी) से मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे तक 70 फीट सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी पकड़ने लगा है। संपत्तियों की खरीद और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पुरानी वीआईपी गेट नंबर-1 से हाईवे तक मार्ग को 70 फीट चौड़ा कर फोरलेन बनाया जाएगा। इस परियोजना की जद में करीब 150 मकान, दुकान और अन्य संपत्तियां आ रही हैं।
मंगलवार तक 14 भवन स्वामियों ने संपत्तियों की रजिस्ट्री करा दी थी, 12 अन्य भू-स्वामियों ने भी रजिस्ट्री के लिए सहमति दे दी है। बंधवा महावीर मंदिर के पास कुछ भवन स्वामियों ने रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने भवनों का ध्वस्तीकरण भी शुरू कर दिया। सड़क चौड़ीकरण से हाईवे से मां विंध्यवासिनी मंदिर तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और वीआईपी आवागमन को सुविधा मिलेगी। इसी मार्ग पर पुरानी वीआईपी के समीप हेलिपैड निर्माण की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

कोट
गेट नंबर-1 से एनएच तक सड़क को 70 फीट चौड़ा कर फोरलेन बनाया जाएगा। इसके लिए जद में आने वाली संपत्तियों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन संपत्तियों का क्रय हो चुका है, उनका ध्वस्तीकरण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण कुमार चौहान, जेई,पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed