फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal Mandir Mirzapur: On the third day of Navratri, the entire Vindhya Dham echoed with the praises of

Vindhyachal Mandir Mirzapur: नवरात्रि के तीसरे दिन मां विंध्यवासिनी के जयकारों से गूंजा पूरा विंध्य धाम

Fri, 24 Mar 2023 10:30 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 24 Mar 2023 10:30 AM IST
सार

मां विंध्यवासिनी के जयकारे से पूरा विंध्य धाम गूंजता रहा। इसी प्रकार अष्टभुजा माता व कालीखोह मंदिर पर भी दर्शनार्थियों की बड़ी भीड़ रही। बहुत से दर्शनार्थी रोपवे का आनंद लेते रहे।

विज्ञापन
Vindhyachal Mandir Mirzapur: On the third day of Navratri, the entire Vindhya Dham echoed with the praises of
नवरात्रि के तीसरे दिन मां विंध्यवासिनी के जयकारों से गूंजा धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को भी दर्शनार्थियों की भीड़ मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। न्यू वीआईपी की तरफ से मुख्य सड़क से ही मंदिर तक दर्शनार्थियों की दो-दो कतारें लगी रही। मां के जयकारे से पूरा विंध्य धाम गूंजता रहा। इसी प्रकार अष्टभुजा माता व कालीखोह मंदिर पर भी दर्शनार्थियों की बड़ी भीड़ रही। बहुत से दर्शनार्थी रोपवे का आनंद लेते रहे।

विज्ञापन

वहीं परिक्रमा पथ को भी बाहर से आए ग्रामीण व अन्य दर्शनार्थी बड़े ध्यान से देख रहे थे। कई लोग विंध्य कारीडोर के बारे में भी चर्चा करते दिखाई दिए। विंध्य क्षेत्र में मेला लगा रहा। महिलाओं ने सिंदूर व चूड़ी के साथ अन्य चीजों की खरीदारी की। वही साधु समाज पूजा पाठ कर दर्शन पूजन में लगा रहा। मंदिर की छत पर बड़ी संख्या में साधक पाठ करते दिखाई दिए। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed