फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal Mandir 33 lakh 72 thousand rupees found in 13 donation boxes

Vindhyachal Mandir: विंध्यधाम में भक्तों ने दिल खोलकर किया दान, पेटिका में मिले 33 लाख 72 हजार रुपये

Thu, 05 Dec 2024 05:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 05 Dec 2024 05:45 PM IST
सार

मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा देवी मंदिर परिसर में लगाई गई दान पेटिका में 33 लाख 72 हजार रुपये मिले। नायब तहसीलदार की उपस्थिति में दानपेटिकाएं खोली गईं। इसके बाद ये धनराशि भारतीय स्टेट बैंक शाखा विंध्याचल में जमा की गई। 

विज्ञापन
Vindhyachal Mandir 33 lakh 72 thousand rupees found in 13 donation boxes
दान पेटिका में से निकले हुए रुपये की गणना करते हुए राजस्व विभाग के आला अधिकारी एवं कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा देवी मंदिर परिसर में विंध्य विकास परिषद की तरफ से लगाई गई दान पेटिकाएं नायब तहसीलदार की उपस्थिति में खोली गईं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मां विंध्यवासिनी मंदिर की छत पर बने श्री विंध्य पंडा समाज कार्यालय में दान पेटिका में से निकले रुपये की गिनती की गई। 

विज्ञापन


13 पेटिकाओं में 33 लाख, 72 हजार 30 रूपये मिले। मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर परिसर में 11, काली खोह मंदिर और अष्टभुजा देवी मंदिर परिसर में एक-एक दान पेटिका लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


दान राशि जिला अधिकारी के खाते में भारतीय स्टेट बैंक शाखा विंध्याचल में जमा की गई। इस दौरान राजस्व विभाग के अमीन विजय शंकर दुबे, सूरज सोनकर चंद्र मणि तिवारी, अनिल सोनकर, लक्ष्मी कांत सिंह मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed