{"_id":"631a420959098b079e44b002","slug":"vindhyachal-mandal-tops-in-disposal-of-complaint-applications-mirzapur-news-vns6732391141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में विंध्याचल मंडल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में विंध्याचल मंडल अव्वल
विज्ञापन
आईजीआरएस, मुख्यमंत्री संदर्भ पोर्टल पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में विंध्याचल मंडल ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यह जानकारी देते हुए मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि आईजीआरएस एवं हेल्पलाइन पर आई शिकायतों के निस्तारण में मिर्जापुर ने प्रदेश में 132 अंक प्राप्त कर 13वीं रैंक हासिल की है। सोनभद्र ने 129 अंक प्राप्त कर 32वीं रैंक तथा भदोही ने 127 अंक प्राप्त करे 47वीं रैंक प्राप्त की है। इस प्रकार से विंध्याचल मंडल को शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान मिला हैं।
मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, जिलाधिकारी भदोही आर्यका अखौरी एवं जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह के साथ ही तीनों जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों आदि इस उपलब्धि को लेकर बधाई दी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि उनकी लगन व मेहनत से विंध्याचल मंडल को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह रैंक बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत किए जाने की जरूरत है।