{"_id":"6578b050a6052f529f004b28","slug":"vindhyachal-division-will-become-the-hub-of-horticulture-shahi-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-9664-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्यानिक कृषि का हब बनेगा विंध्याचल मंडल : शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्यानिक कृषि का हब बनेगा विंध्याचल मंडल : शाही
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि विंध्याचल मंडल औद्यानिक कृषि का हब बन सकता है। इससे न केवल रोजगार की वृद्धि होगी, बल्कि किसानों की आय भी दोगुनी होगी।
कृषि मंत्री मंगलवार को कंतित स्थित एक रिजार्ट में आयोजित मंडलीय कृषि रबी गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विंध्याचल मंडल में हर प्रकार के फसलों की खेती की असीम संभावनाएं हैं। ड्रैगन फ्रूट व स्ट्राबेरी जैसे फल अब यहां बहुतायत में उत्पादित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने एक पोर्टल का शुभारंभ किया है, जिससे किसानों को पूरी जानकारी मिलती रहेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय था जब प्रदेश के हर जिल में खाद, यूरिया अथवा डीएपी के लिए मारामारी मची रहती थी, लेकिन आज इस सभा में किसी भी किसान ने यह शिकायत नहीं की कि उनको खाद नहीं मिला अथला बीज नहीं मिला। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हो अथवा प्रदेश की सरकार, सभी ने सदैव ही किसानों की समस्याओं पर प्राथमिकता से विचार किया और उसे कार्यरूप में परिणीत किया है। इस दौरान कृषि मंत्री ने लाभार्थी को कृषि वाहन की चाबी सौंपी। इस दौरान मंडी परिषद के निदेशक, उद्यान विभाग के निदेशक, पीसीयू व पीसीएफ के अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं व कार्यों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान प्रयागराज, वाराणसी व विंध्याचल के मंडलायुक्त ने अपने मंडल की विशेषताओं व समस्याओं को कृषि मंत्री के सम्मुख समक्ष किया और उनसे समस्याओं के समाधान के लिए योजनाएं शुरू करने की मांग की।
इसके पूर्व कृषि मंत्री का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्वागत किया गया। उनको गार्ड ऑफ आनर दिया गया। किसानों ने भी उनसे अपनी समस्याएं कहीं। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, छानबे विधायक रिंकी कोल, प्रभारी मंडलायुक्त व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, विद्युत निगम के मुख्य अभियंता वितरण जेपीएन सिंह, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, जिला कृषि अधिकारी एके यादव आदि मौजूद रहे।