फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhya Yoga Seva Dham

योग की अलख जगा रहा विंध्य योग सेवा धाम

Wed, 14 Jun 2017 12:27 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Wed, 14 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vindhya Yoga Seva Dham
योग अभ्यास
 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तैयारियां जोरों पर हैं। विंघ्य योग सेवा धाम जनपद में योग की अलख जगाए हुए है। जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संस्थापक योगी भोलानाथ व योगी ज्वाला प्रसाद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


योगी भोलानाथ ने बताया कि योग स्नायुतंत्र व कंकाल तंत्र को लय में लाता है। इससे शारीरिक स्वास्थ्य बना रहता है। यह हृदय तथा नाड़ियों के स्वास्थ्य के लिए हितकर अभ्यास है। योग के आठ अंग यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान धारणा, समाधि होते हैं। वे विगत 10 वर्षों से करीब एक हजार योग शिविर के माध्यम से लोगों को योगाभ्यास करा कर निरोगी रहने का मंत्र दे चुके हैं। भोलानाथ विगत एक महीने से जगह-जगह योग शिविर आयोजित कर लोगों जागरूक कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय वृद्घाश्रम विंध्याचल, राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह सहित कई स्थानों पर शिविर की योजना है। योगी भोलानाथ का पूरा परिवार ही योग के प्रति समर्पित है। पंफ्लेट, जनसंपर्क, जागरण यात्रा के जरिए लोगों को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


 लालगंज ब्लॉक परिसर से योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। रैली को छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि योग करने से व्यक्ति निरोगी रहता है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि करें योग रहे निरोग। इसके बाद ब्लॉक सभागार में स्वच्छता प्रहरियों की बैठक मंगलवार को एडीओ पंचायत दुर्गा प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें स्वच्छता अभियान में लगे लोगों को योग दिवस की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत स्वच्छता के साथ ही लोगों को योग के महत्व की भी जानकारी दें। इस दौरा ब्लॉक समन्वयक रजनीश और जय प्रकाश शुक्ला ने ग्रामीणों को योग का महत्व बताया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed