फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhya region divided into eight zone 18 sectors

आठ जोन 18 सेक्टर में बंटा विंध्य क्षेत्र

Thu, 08 Apr 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Vindhya region divided into eight zone 18 sectors
नवरात्र: आठ जोन 18 सेक्टर में बंटा विंध्य क्षेत्र
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र मेला के लिए लगी मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। चैत्र नवरात्र मेला में मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। पूरे मेला क्षेत्र को आठ जोन व 18 सेक्टरों में बांटकर पालियों में मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
जोन एक में एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव व एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें दो सेक्टर हैं जिनमें छह मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसी प्रकार जोन दो में अतिरिक्त एसडीएम सदर जंगबहादुर यादव व एसडीएम लालगंज अमित शुक्ला को तैनात किया गया है। इसमें भी दो सेक्टर में छह मजिस्ट्रेट तैनात हैं। इसी प्रकार जोन तीन में अपर एसडीएम सदर शिव प्रसाद व नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता संदीप कठेरिया तैनात हैं। इसमें भी दो सेक्टर में छह मजिस्ट्रेट हैं। जोन चार में एसडीएम मड़िहान रोशनी यादव व खान अधिकारी पंकज सिंह जोनल मजिस्ट्रेट हैं। इसमें दो सेक्टरों में छह मजिस्ट्रेट तैनात हैं। जोन पांच में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन कन्हैया झा और लघुडाल के एक्सईएन विश्व विजय कृष्ण की तैनाती है। इसी प्रकार जोन छह, सात व आठ में भी जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इनसेट
सप्तमी, अष्टमी व नवमी को रहेगी अलग व्यवस्था
मिर्जापुर। नवरात्र की सप्तमी, अष्टमी व नवमी तिथि पर घाटों पर अलग से मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसमें तारामंदिर रामगया घाट पर राजीव कुमार उपाध्याय, मोतिया तालाब व गेरूआ तालाब पर कमलेश कुमार शर्मा तथा भैरोकुंड पर जितेंद्र कुमार सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी प्रकार सफाई के लिए भी तीन मजिस्ट्रेट तथा रिजर्व में 30 मजिस्ट्रेट रखे गए हैं। सभी मजिस्ट्रेटों से कहा गया है कि वे 12 अप्रैल को दोपहर तीन बजे डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक में उपस्थित होकर बुकलेट व मेला वाहन पास प्राप्त करेंगे। डीएम ने कहा है कि वे प्रतिदिन मेला क्षेत्र में स्थित प्रशासनिक कार्यालय में बैठक करेंगे जिसमें सभी मजिस्ट्रेट उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed