फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhya mother cheers rang out from the streets

मां के जयकारे से गूंजी विंध्य की गलियां

Fri, 07 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 07 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Vindhya mother cheers rang out from the streets
विंध्यधाम में मां के भव्य स्वरूप का दर्शन पूजन करने उमड़े श्रद्धालु।

विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि पर विंध्याचल धाम में भोर में तीन बजे मंगला आरती के बाद से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। माता का कपाट खुलने से पूर्व ही विंध्य की गलियों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई थीं। विंध्यधाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धाभाव से शीश नवा कर मंगलकामना की।

   विंध्य की गलियों में कतार में खड़े भक्त डलिया में माला-फूल, नारियल-चुनरी, रोरी-रक्षा सहित प्रसाद लिए मां के दर्शन को लालायित दिखाई दिए। दोपहर में मां की मध्याह्न आरती समय कपाट बंद होते ही कतार में जो श्रद्घालु जहां खड़े थे, वहीं बैठ कर कपाट खुलने का इंतजार करते रहे। कपाट खुलने के बाद मंदिर पहुंच कर किसी ने गर्भगृह में जाकर तो किसी ने मां विंध्यवासिनी का झांकी से दर्शन कर सुख-समृद्घि की कामना की। मंदिर की छत पर मुंडन व जनेऊ संस्कार कराने के लिए लोगों का तांता लगा रहा, वहीं विंध्याचल मंदिर परिसर सहित अष्टभुजा पहाड़ पर जगह-जगह बैठकर साधक वैदिक मंत्रोच्चारण बीच साधना करते हुए दिखे। मां का दर्शन पूजन करने के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में विराजमान मां काली, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, मां दुर्गा, मां शीतला, बटुक भैरव, श्री पंचमुखी महादेव, दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन किया। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा एवं मां के जयकारे से मंदिर सहित विंध्य की गलियां गुंजायमान हो रही थीं। नवरात्र के दिनों में विंध्यधाम की तरह-तरह के पुष्पों व झालरों से की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही है। देवीधाम में पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैदी से डटे रहे, वहीं स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं व श्री विंध्य पंडा समाज के लोग भी भक्तों की सेवा में लगे रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed