फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhya Food Cart provides women with a new platform for self-employment.

Mirzapur News: विंध्य फूड कार्ट से महिलाओं को मिला स्वरोजगार का नया मंच

Tue, 07 Jul 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Vindhya Food Cart provides women with a new platform for self-employment.
लालगंज में विंध्य फूड कोर्ट के उद्घाटन के बाद मौजूद ग्रामीण, अधिकारी व प्रमुख, संवाद
लालगंज। विकासखंड परिसर में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार ने फूड कार्ट का उद्घाटन किया। स्वरोजगार योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की पांच महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से फूड कार्ट की शुरुआत कराई गई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार ने कहा कि फूड कार्ट के माध्यम से महिलाएं मोमोज, डोसा, इडली, वडा-सांभर, चाउमीन, बर्गर, सैंडविच, पावभाजी, चाट, समोसा, कचौड़ी, चाय, कॉफी तथा अन्य फास्ट फूड के व्यंजन तैयार कर बिक्री करेंगी। इससे उनकी आय बढ़ेगी और उन्हें स्वरोजगार का स्थायी माध्यम मिलेगा।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रवि कुमार सिंह ने कहा कि फूड कार्ट योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने में उपयोगी सिद्ध होगी। उद्घाटन के बाद फूड कार्ट पर तैयार विभिन्न व्यंजनों का अधिकारियों, कर्मचारियों व उपस्थित लोगों ने निरीक्षण किया और महिलाओं के प्रयास की सराहना की। इस दौरान एडीओ (ग्रामीण विकास) श्याम कुमार सिंह, सहायक कृषि अधिकारी संजय पटेल, एडीओ कोऑपरेटिव डॉ. संजय सिंह, विनय, शिवपूजन, सिंटू, शंभू प्रसाद पांडे, सत्येंद्र मिश्रा, प्रधान रहीस अहमद, बालकृष्ण सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed