फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   vindhya corridor mirzapur

विन्ध्य कारिडोर योजना में एक बार फिर हुई नापी

Wed, 22 Jan 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
vindhya corridor mirzapur
विंध्य कारिडोर योजना के संबंध में की गई नापी राजस्व विभाग एवं नगर पालिका प्रशासन की टीम डटी रही। - फोटो : MIRZAPUR
विंध्याचल। विंध्य कॉरिडोर योजना में प्रस्तावित मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ बनाने के संबंध में मंगलवार को पुन: राजस्व विभाग एवं नगर पालिका प्रशासन की ओर से नापी की गई। दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक 1980 के बंदोबस्ती नक्शा के आधार पर यह नापी की जा रही है।
विज्ञापन

इसके तहत मां विंध्यवासिनी मंदिर के आसपास की गलियों में साढ़े 16 फीट व अन्य गलियों की नापी भी कराई जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि मां विंध्यवासिनी मंदिर के आसपास 50 फीट का परिक्रमा पथ बना दिया जाए। लेकिन भवन मालिक सिर्फ असंतुष्ट रहे। उनका कहना था कि इस योजना से मेरे परिवार का सब कुछ छीन जाएगा। श्री विंध्य जन संघर्ष समिति के तत्वाधान में इसका विरोध जारी है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की ओर से मनमाने ढंग से नापी की जा रही है। और लाल स्याही लगाकर बताया जा रहा है कि यहां तक नगर पालिका की जमीन है। भवन मालिकों ने बताया कि 1880 के जिस नक्शे के आधार से नापी ही की जा रही है उस समय तो नगरपालिका का जन्म भी नहीं हुआ था, तो यह कैसे नक्शा नगरपालिका का हो गया है। उस आधार पर क्यों नापी की जा रही है। मकान मालिकों ने अपनी- अपनी असंतुष्टि लेकर जिला प्रशासन को सौंप दिया लेकिन जिला प्रशासन की ओर से इसका कोई लिखित जवाब नहीं मिल रहा है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, तहसीलदार सदर ओमप्रकाश पांडेय, धाम चौकी प्रभारी रवि कांत मिश्रा, लेखपाल संजय तिवारी, अरुण तिवारी, सोमनाथ पाठक, धर्मराज पाल, अजीत प्रताप सिंह, सुनील पाठक, शंभू नाथ यादव, अंगद यादव एवं नगर पालिका प्रशासन की ओर से राजस्व निरीक्षक अंशुमान शुक्ला, संजय पटेल, नंदलाल सिंह, सुरेंद्र कुमार पाठक ,केशव प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed