फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villages to become clean; 10,624 toilets to be built across the district's 809 gram panchayats.

Mirzapur News: गांव बनेंगे स्वच्छ, जिले की 809 ग्राम पंचायतों में बनेंगे 10,624 शौचालय

Thu, 06 Aug 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Villages to become clean; 10,624 toilets to be built across the district's 809 gram panchayats.
स्वच्छ भारत मिशन : 6,815 लाभार्थियों की जियो टैगिंग पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन

मिर्जापुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले में खुले में शौच मुक्त और स्वच्छ गांवों के लक्ष्य की दिशा में कार्य तेज हो गया है। वर्ष 2026-27 में जिले की सभी 809 ग्राम पंचायतों में 10,624 शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। पात्र लाभार्थियों के चयन और जियो टैगिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 6,815 लाभार्थियों की जियो टैगिंग पूरी हो चुकी है।
सिटी, पहाड़ी, कोन, मझवां, सीखड़, नरायनपुर, जमालपुर, हलिया, राजगढ़, पटेहरा और छानबे ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में जियो टैगिंग पूरी होने के बाद पहली किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हर लाभार्थी को शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की सहायता दो किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त के छह हजार रुपये से निर्माण कार्य शुरू होगा, निर्माण पूरा होने और सत्यापन के बाद दूसरी किस्त जारी की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
सभी ग्राम पंचायतों में पात्र लाभार्थियों का चयन तेजी से कराया जा रहा है। समयबद्ध तरीके से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर लक्ष्य के अनुरूप शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद कुमार श्रीवास्तव, डीसी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)

वर्जन
शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों को 12 हजार रुपये की सहायता दो किस्तों में मिलेगी। पहली किस्त से निर्माण कार्य शुरू होगा और निर्माण पूरा होने के बाद सत्यापन के आधार पर दूसरी किस्त जारी की जाएगी।
- राम उदय यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed