Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villages and cities lit up with lights on the eve of Diwali today

Mirzapur News: दीपावली आज, पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमग हुए गांव और शहर

Sun, 08 Nov 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villages and cities lit up with lights on the eve of Diwali today
दीपावली की पूर्व संध्या पर पटाखे की खरीदारी करते ग्रहाक।- संवाद।
छोटी दिवाली पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की रही भीड़, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और वाहनों की हुई बुकिंग आज होगी डिलीवरी
विज्ञापन

मिर्जापुर। दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को शहर से नगर सहित कस्बा और बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। कपड़ा, लाई, चिउड़ा, कपड़े व मिठाई के अलावा झालर, दीया-मोमबत्ती और पटाखों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। अच्छा कारोबार होने से दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिले रहे।
सिविल लाइन, रमईपट्टी, वासलीगंज, घंटाघर, बसनई बाजार, त्रिमुहानी, मुकेरी बाजार, धुंधी कटरा, तेलियागंज, गणेशगंज लालडिग्गी, संगमोहाल, महुवरिया आदि बाजारों में सड़कों की पटरियों पर दुकानें सजी रहीं। कपड़े, सराफा प्रतिष्ठान के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, शोरूम ग्राहकों से पटे रहे। शनिवार को छोटी दिवाली होने के कारण वाहनों की डिलीवरी होगी। पड़री, स्थानीय पड़री बाजार में ग्राहक उमड़ रहे। दुकानों पर देर शाम तक हुई खरीदारी से दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिगना के विजयपुर, बिसड़ा, जिगना, हरगढ़, नरोइया सहित अन्य बाजारों में दिवाली की पूर्व संध्या पर ग्राहकों ने इलेक्ट्रॉनिक्स व अपने जरूरत के अन्य सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन

पड़री: चुनार के गोला बाजार, चौक बाजार, सराफा बाजार, भरपूर आदि बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। कछवां और अहरौरा नगर पंचायत में भी दुकानों पर ग्राहकों की चहल-कदमी और गत वर्ष की तुलना में इस बार अच्छा कारोबार होने से व्यापारी वर्ग खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चीनी से बने हाथी घोड़े और घड़ियों की हुई खूब बिक्री
दीपावली की खरीदारी में चीनी से बने हाथी, घोड़ा और घड़ियों की मांग रही। शनिवार को मुकेरी बाजार, वासलीगंज, घंटाघर, तेलियागंज, सिविल लाइन, रमईपट्टी, महुवरिया सहित अन्य बाजारों में सड़क की पटरियों पर दुकानें सजी रहीं। चीनी पर छाई महंगाई से इससे बने खाद्य सामग्रियों के भाव गत वर्ष की तुलना में अधिक रहे।

रोशनी से जगमगाया गांव और शहर
दिवाली की पूर्व संध्या पर शाम ढलते ही शहर से लेकर गांव तक रोशनी से घर, मकान व दुकान जगमगा उठे। शनिवार को व्यापारिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक फूल, पत्तियों से सजाया गया था। रोशनी की सजावट दूर से ही देखते ही बन रही थी। गंगा के उस पार से नगर का दृश्य देखते बन रहा था। लोग मोबाइल उक्त नजारे को कैद करते नजर आए।


खूब बिकी मिठाई दुकानों पर दिखी भीड़
शहर से गांव तक मिठाई की दुकानों पर शनिवार को ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने मनपसंद की मिठाई खरीदी। बाजार में लड्डू के अलावा कई दिनों तक चलने वाली मिठाइयों अधिक मांग रही। दिवाली पर ड्राईफ्रूट की खूब मांग रही।

दीपावली की पूर्व संध्या पर पटाखे की खरीदारी करते ग्रहाक।- संवाद।

दीपावली की पूर्व संध्या पर पटाखे की खरीदारी करते ग्रहाक।- संवाद।

दीपावली की पूर्व संध्या पर पटाखे की खरीदारी करते ग्रहाक।- संवाद।

दीपावली की पूर्व संध्या पर पटाखे की खरीदारी करते ग्रहाक।- संवाद।

दीपावली की पूर्व संध्या पर पटाखे की खरीदारी करते ग्रहाक।- संवाद।

दीपावली की पूर्व संध्या पर पटाखे की खरीदारी करते ग्रहाक।- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed