फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers were worried all night due to lack of electricity

Mirzapur News: बिजली नहीं आने से पूरी रात परेशान रहे ग्रामीण

Mon, 15 May 2023 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers were worried all night due to lack of electricity
पटेहरा। दीपनगर पावर हाउस में शनिवार को रात करीब 11 बजे केबल बाक्स खराब होने से सभी छह फीडरों से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पटेहरा कला, मलुआ, पडरिया कला, रेक्सा, ककरद, पियूरी, नेवढि़या, कुहूंकि, गोहिया, बनकी, खनवर माझारी, रैकल, पथरौर समेत कई गांवों में पूरी रात बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने से उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। कई घरों में लोग गर्मी के कारण रात भर सो नहीं सके। बिजली आपूर्ति ठप होने से रविवार को सुबह ग्रामीण पानी के लिए परेशान रहे। लोग डिब्बा, बाल्टी लेकर पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। पावर हाउस से संचालित विद्युत उपभोक्ता ग्रुप पर एसएसओ द्वारा लोगों को जानकारी दी गई कि 5 एमबीए के ट्रांसफार्मर का केबल बाक्स खराब हो गया है। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। रविवार को दोपहर साढ़े 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed