{"_id":"614e21678ebc3e054d692873","slug":"villagers-stopped-four-lane-work-near-belan-bridge-mirzapur-news-vns613437733","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते को लेकर बेलन पुल के पास ग्रामीणों ने रोका फोर लेन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते को लेकर बेलन पुल के पास ग्रामीणों ने रोका फोर लेन का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के लिए बेलन पुल के पास ग्रामीणों ने रोका फोर लेन का काम
- स्थानीय लोगों ने कार्यदायी संस्था पर दमनात्मक रवैया अपनाने का लगाया आरोप
- रास्ता नहीं बना तो राजमार्ग पर आमरण अनशन की ग्रामीणों ने दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ड्रमंडगंज। रीवा मिर्जापुर मार्ग पर बेलन नहर पुल के पास अंडरग्राउंड रास्ता बनाने का ठोस आश्वासन नहीं मिलने से बरौंधा बाजार के लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कार्यदाई संस्था द्वारा जैसे ही शुक्रवार को बेलन पुल के पास फोरलेन के निर्माण का कार्य शुरू किया गया सैकड़ों की तादात में बरौंधा बाजार वासी सड़क पर उतर कर निर्माण कार्य पर रोक दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक बेलन पुल के पास रास्ता बनाकर बरौधा बाजार को कोराव से नहीं जोड़ा जाएगा तब तक अगला निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।
ग्रामीणों के विरोध पर कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों ने एसडीएम लालगंज तथा लालगंज थाना पुलिस को दूरभाष पर सूचना दिया। सूचना के थोड़ी देर बाद ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काम को शुरू करा दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को एसडीएम द्वारा जारी की गई नोटिस की एक प्रति भी दी गई। जिसमें एसडीएम लालगंज द्वारा कहा गया है कि मांग के अनुरूप प्रोजेक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग 7 द्वारा अनुमति हेतु भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र दिया गया है। अनुमोदन होते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बरौंधा अजय कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेजा। तब राजमार्ग का काम शुरू किया गया।
उधर स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनएचआई और कंस्ट्रक्शन कंपनी के मातहतों द्वारा बरौंधा बाजार सहित कोरांव रोड पर बसे दर्जनों गांव के लोगों के दैनिक आवागमन की समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि अगर बेलन पुल से बरौंधा बाजार तक का रास्ता नहीं दिया गया तो वह मार्ग के अभाव में चारों तरफ से घिर गए हैं। दक्षिण से बेलन नदी पूरब से बरौंधा जलाशय पश्चिम से फोरलेन सड़क के घेरे में फंसे हुए हैं। अगर कोई आकस्मिक दुर्घटना हो जाए तो लोगों के भागने तक का भी रास्ता नहीं बचा है। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महानारायण भारती ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को शासन प्रशासन के बीच प्रमुखता से रखा जा रहा है। बेलन बरौंधा के पूर्व प्रधान रमेश मोदनवाल, श्रीधर अग्रहरि, लालचंद सोनी, मनीष केसरी, ओमप्रकाश केशरी आदि ने चेतावनी दी है कि यदि बंद रास्ता बहाल नहीं किया गया तो वे वे राजमार्ग पर बैठकर आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।