फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers raised the issue of housing, toilets and roads

चौपाल: ग्रामीणों ने उठाया आवास, शौचालय व रास्ते का मुद्दा

Sat, 11 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers raised the issue of housing, toilets and roads
मिर्जापुर। जिले के 12 विकास खंडों के 24 ग्राम पंचायत भवनों में आयोजित चौपाल में कुल 227 मामले आए जिनमें 184 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपी। इस दौरान आवास,शौचालय और रास्ते की समस्याओं से संबंधित मामले अधिक आए।
विज्ञापन

सिटी, पहाड़ी, कोन, छानबे, मझवां, सीखड़, जमालपुर, नरायनपुर, राजगढ़, पटेहरा, मझवां व लालगंज विकास खंड के दो-दो ग्राम पंचायतों में पेयजल, आवास, शौचालय, वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन सहित नाली सहित खड़ंजे का मुद्दा छाया रहा। कहीं जिला स्तरीय अधिकारियों ने तो कहीं पर बीडीओ और सहायक विकास अधिकारियों ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी।
विज्ञापन

मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के लोहंदी खुर्द पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान श्यामलाल की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में एडीओ समाज कल्याण सुरेंद्र बिंद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आवागमन के रास्ते सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद गड्ढा, नाले पर हुए कब्जे को अधिकारियों के सामने प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश चकरोड व सरकारी भूमि पर कब्जा होने से दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बड़ा शर्म की बात क्या होगी जिस पंचायत भवन पर चौपाल हो रहा है वहीं तक पहुंचने के लिए रास्ते नहीं हैं। गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था भी नहीं है। विद्यालय की बात कौन करे गांव में आंगनबाड़ी केंद्र तक ही स्थापना नहीं की गई है। इसी तरह पिपराडाड में भी चौपाल आयोजित हुआ। चौपाल में सचिव पंकज सिंह, ग्राम प्रधान श्याम लाल यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
जिगना। छानबे विकास खंड के रायपुर व कोलाही आयोजित ग्राम चौपाल में खंड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता ने ग्रामीणों को शासन की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
चौपाल में आवास, शौचालय व पेंशन सहित जर्जर सड़क का मुद्दा छाया रहा। एडीओ समाज कल्याण प्रेमचंद पटेल पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना, सुमंगला योजना के साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। कोलाही की चौपाल में ग्रामीणों ने पात्रों का नाम आवास सूची से काटे जाने की शिकायत की। एडीओ पंचायत प्रभाशंकर, एडीओ सांख्यिकी विंध्यवासनी पाठक, संतोष कुमार तिवारी, शैलेंद्र कुमार, विनोद कुमार यादव व सचिव हरिश्चंद्र बिंद आदि मौजद रहे।
शेरवां। जमालपुर विकास खंड के मनउर एवं चौकिया में नोडल अधिकारी एडीओ कोआपरेटिव कृष्ण मुरारी त्रिपाठी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। चौपाल में ग्रामीणों ने अंत्योदय कार्ड, पेंसन, राशन, वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा, सड़क, बिजली से जुड़े मुद्दे उठाए।
क्षेत्र पंचायत सदस्य सुर्या तिवारी ने पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी की शिकायत नोडल अधिकारी से की। गांव की आशा इंद्राशनी देवी ने बताया कि गांव के 34 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। चौकिया गांव की कुमारी देवी ने बियार बस्ती तक जाने के लिए सड़क निर्माण की मांग की तो राजाराम ने किसान सम्मान निधि से जुड़ी शिकायतों से अधिकारियों को अवगत कराया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार, भगवानदास प्रजापति के अलावा ग्राम प्रधान आशा देवी, सुनील सिंह, जयचंद चौहान, नरसिंह चौहान, सेक्रेटरी अनिल सिंह आदि रहे।
पटेहरा। स्थानीय विकास खंड के शेरवा में बीडीओ शरद कुमार व लेदुकी में एडीओ पंचायत श्री कृष्ण उपाध्याय ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। समस्याओं का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
लेदुकी आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गलत ढंग से सरकारी धन हड़पने का आरोप लगाया। गांव निवासी बृजेश ने आरोप लगाया कि सामुदायिक शौचालय व शव दाह गृह में गलत ढंग से नियुक्ति किया है। जो बिना काम किए घर बैठे ही बाकायदा मानदेय उठा रहे हैं। एडीओ पंचायत श्री कृष्ण उपाध्याय का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
अहरौरा। मूजडीह गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत नारायनपुर हरिशंकर पांडेय ने ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
चौपाल में ज्यादातर किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा खाते में नहीं आने की शिक़ायत की। इसी तरह अधिकांश ग्रामीणों ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की।
कुछ बस्तियों के ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान ग्राम सचिव सुरेंद्र कुमार,बबलू गुप्ता, प्रधान राजेश कुमार,रोजगार सेवक मातेश्वर यादव ,सुरेश सिंह, राजीव कुमार , सरोज देवी, सुशीला देवी, अनीता देवी सहित अन्य रहे।
हलिया। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत महेशपुर व नदौली आयोजित ग्राम चौपाल अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया।
नदौली में ग्राम प्रधान केवल पत्ती मिश्र की अध्यक्षता में एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की समस्याए सुनी। चौपाल में ज्यादतर मामले आवास, शौचालय, नाली, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि आदि से जुड़े रहे। गांव निवासी कृष्णा प्रसाद ने शिकायत कर बताया कि परिवार रजिस्टर के लिए ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, महीनों बीत गया लेकिन आज तक नकल नहीं मिला। राज नारायण ने बताया कि उनके पास कच्चा मकान है, लेकिन आवास का लाभ नहीं मिल पाया है। इसी तरह से महेशपुर एडीओ आईएसबी राजाराम उपाध्याय की अध्यक्षता में चौपाल में आवास, नाली की समस्या ग्रामीणों ने उठाया। जिस पर उन्होने संबंधित सचिव व ग्राम प्रधान को निर्देशित किया।
कई महिनों से पेंशन बंद है। जिसके लिए ग्राम पंचायत भवन से लेकर ब्लाक मुख्यालय व समाज कल्याण विभाग का चक्कर लगाया जा रहा है। लेकिन अभी तक पेंशन नहीं मिल रही है। पेंशन न मिलने मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। -छब्बी देवी।
लोहंदी खुर्द में मुख्य सड़क से गांव तक पहुंचने के लिए रास्ते तो हैं, लेकिन गांव के अंदर चकमार्गो का अभाव बना हुआ है। चकरोड न होने से खेतों तक ट्रैक्टर आदि न पहुंचने से खेती-बाड़ी में लोगों को परेशानी हो रही है। गांव में चकरोड का निर्माण होनी चाहिए। अनारकली ।
शिक्षा व्यवस्था न होने गांव के लोहंदी खुर्द के छोटे-छोटे बच्चों को दूसरे गांव के विद्यालय में जाकर पढ़ने के लिए विवश होना पड़ता है। नाला आर-पार कर बच्चे जाते हैं। जबतक घर वापस नहीं आ जाते चिंता बनी रहती है।-सनी देवी।
गांव में आंगनबाड़ी केंद्र तक की व्यवस्था नहीं है। जिससे गर्भवती महिलाओं सहित नौनिहालों को कुपोषण के शिकार का डर बना रहता है। गांव में विद्यालय नहीं है तो कम से कम आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना होनी चाहिए। राजमनि देवी।
खेलकूद मैदान के लिए जगह तो है लेकिन इसका निर्माण नहीं हो रहा है। बार-बार ध्यानाकर्षण के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। बच्चों के स्वास्थ को देखते हुए गांव के सार्वजनिक स्थानों पर खेलकूद मैदान का निर्माण कराया जाना चाहिए। उदल,

गांव में स्वास्थ, शिक्षा व आवागमन के रास्ते का अभाव है। उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेज तो दिया गया है, लेकिन अभी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनहित को देखते हुए गांव में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना होनी चाहिए।-श्याम लाल यादव, ग्राम प्रधान लोहंदीखुर्द।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed