{"_id":"67157b80f3dd37244f0f10c4","slug":"villagers-protest-for-opening-block-headquarters-in-narayanpur-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-123937-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ब्लाॅक मुख्यालय नरायनपुर में खोलने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ब्लाॅक मुख्यालय नरायनपुर में खोलने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
नरायनपुर। ब्लाॅक मुख्यालय चुनार से हटाकर नरायनपुर क्षेत्र के रैपुरिया में खोले जाने की मांग को लेेकर रविवार को ग्रामीणों ने सरदार पटेल त्रिमुहानी पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विजय प्रजापति ने कहा कि नरायनपुर के नाम से ब्लाॅक है और इसका ब्लॉक कार्यालय चुनार में खोला गया है। ब्लाॅक मुख्यालय दूर होने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं हो पाती है। मामूली कार्य के लिए लोगों को 25 किमी दूर चुनार पहुंचना पड़ रहा है।
राजकुमार मिश्रा ने कहा कि नरायनपुर में बंद पड़े सरकारी शीतगृह के नाम पर लगभग छह बीघे जमीन रैपुरिया में बेकार पड़ी हुई है। उन्होंने नरायनपुर ब्लाॅक मुख्यालय चुनार से हटाकर रैपुरिया में खाली पड़ी जमीन पर खोले जाने की मांग की। प्रदर्शन में सुधीर सिंह, मनोज जायसवाल, बाबाराम, मोहन लाल शर्मा, अनिल सिंह, रामनरेश पटेल, पतालू, विनय सिंह राजपूत आदि शामिल रहे।