फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers jammed when electricity was cut

बिजली काटे जाने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 13 Feb 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers jammed when electricity was cut
मिर्जापुर। दीपनगर विद्युत उप केन्द्र के अमोई गांव सामने लालगंज कलवारी सम्पर्क मार्ग पर बुधवार को बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि मंगलवार की शाम को जबरदस्ती करते हुये बिजली विभाग द्वारा गांव की बिजली काट दी गई। जिससे अंधेरे में रहने हेतु गांव के लोग मजबूर है। उनका आरोप था कि उन लोगों को एक बल्ब जलाने हेतु जबरदस्ती तीन किलो वाट का कनेक्शन कर दिया गया जबकि उनके पास ना तो पंखा टीवी पम्प समरसेबल इत्यादि है। फिर भी तीन किलो वाट का कनेक्शन कर हजारों रुपये माह बिजली बिल वसूला जा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने लालगंज कलवारी सम्पर्क मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर अधिकारियों के आने की मांग कर वह अड़ गये। काफी देर तक जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी। सड़क जाम की सूचना पर पहुँची पटेहरा पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क से जाम खुलवाया। आश्वासन दिया गया कि बिजली नहीं काटी जाएगी। सड़क जाम करने वालों में संजय कुमार, गीता देवी,कृष्णवती,रामवृक्ष, दिनेश,कबुतरी,हीरा,सूर्यबली, क़लन्दर, पंकज के साथ सैकड़ों लोग रहें। इस संबंध में अवर अभियंता जगजीवन राम ने बताया कि एसडीओ के आदेश पर बिजली बिल बकाये पर गांव की बिजली काटी गयी थी किन्तु सड़क जाम लगने से लाईनमैन को भेजकर बिजली चालू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed