फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers hit by viral infection; CHC OPD attendance reaches 450.

Mirzapur News: वायरल की चपेट में ग्रामीण, 450 पहुंची सीएचसी में ओपीडी

Tue, 25 Aug 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers hit by viral infection; CHC OPD attendance reaches 450.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लालगंज। मौसम में बदलाव के बीच वायरल समेत विभिन्न बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को सीएचसी की ओपीडी 450 पहुंच गई। अलग-अलग गांवों से पहुंचे बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का चिकित्सकों ने अलग-अलग कक्षों में दोपहर बाद तक उपचार किया।
दुबार कला, सेमरी, तेंदुहनी, रानीबारी, खजुरी, ड्रमंडगंज, विजुरी, गंभीरापुर, रेही और राजापुर समेत कई गांवों से मरीज उपचार कराने पहुंचे। अधिकांश मरीजों में बुखार, सिरदर्द, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत रही।
विज्ञापन

ओपीडी पहुंची रोजी गायत्री ने बताया कि तीन दिन से बुखार आ रहा है। घरवालों को लगा कि अपने आप ठीक हो जाएगा, लेकिन बुखार नहीं उतरा तो सीएचसी में उपचार कराने आईं। पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची गीता ने बताया कि चक्कर आने के साथ सिर में दर्द हो रहा था। सविता ने बताया कि एक दिन बुखार आता है और दूसरे दिन उतर जाता है। 60 वर्षीय राधारानी ने बताया कि दो दिन से बुखार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की जांच और उपचार में डॉ. ऋचा सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश नाथ बिंद, डॉ. पंकज और अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ डॉ. संजय सिंह का सहयोग रहा। एलटी मुकेश सिंह, राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ उपाध्याय और नीरज ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed