फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers cheering for the repair of the bridge and the installation of railings

पुल की मरम्मत एवं रेलिंग लगाए जाने से खुशी से चहके ग्रामीण

Thu, 15 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers cheering for the repair of the bridge and the installation of railings
हलिया। सिंचाई विभाग की ओर से अदवा नदी पर रेलिंग विहीन पुल की मरम्मत और रेलिंग लगाने का काम पूरा हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है। जानलेवा बने इस पुल से अब तक दर्जनों पशु गिर चुके हैं। पांच महीने पूर्व एक छात्रा की गिरने से मौत होने के बाद विभाग चेता। अमर उजाला ने भी जर्जर पुल को लेेकर खबर प्रकाशित की। इस पर सिंचाई विभाग ने पुल की मरम्मत कराई।
विज्ञापन

लगभग 14 लाख की लागत से रेलिंग विहीन पुल का निर्माण कराया गया। पुल के जीर्णोद्धार से हथेड़ा, अहुगी कलां, अहुगी खुर्द, गुर्गी, दीघिया सहित दर्जनों गांवों को फायदा होगा। भटवारी गांव स्थित अदवा नदी पर बने पुल से होकर स्कूल जा रही साइकिल सवार हाईस्कूल की छात्रा रेलिंग न होने से 50 फीट नीचे नदी में गिर गई थी। साथ की छात्राओं की चीख-पुकार पर ग्रामीणों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल छात्रा को अदवा नदी से बाहर निकाला। अस्पताल जाते समय छात्रा ने दम तोड़ दिया। रेलिंग विहीन पुल से गिरकर अब तक दर्जनों पशुओं की मौत हो चुकी है। पुल की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीण धरना प्रदर्शन तक कर चुके थे। अधिशासी अभियंता मिथलेश कुमार ने कहा कि रेलिंग समेत पुल के सभी कार्य पूरे हो गए हैं। पेंटिंग आदि काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed