फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers are forced to drink water from the drain pit

नाले के गड्ढे का पानी पीने को विवश हैं ग्रामीण

Thu, 05 Aug 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers are forced to drink water from the drain pit
लालगंज। विकास के दावों के बीच लालगंज ब्लॉक और तहसील मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर स्थित रामपुर कामता पहाड़ी बस्ती के लोग नाले के गड्ढे से पानी पीने को मजबूर हैं। बस्ती में हैंडपंप तक नहीं है। इसलिए ग्रामीण गड्ढा खोदकर परिवार का प्यास बुझा रहे हैं। आश्चर्य की बात यह है कि इस क्षेत्र को प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना डोर टू डोर पाइप लाइन योजना से भी नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन

विकास खंड लालगंज के रामपुर कामता बस्ती के डेढ़ सौ के आसपास लोगों के लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहां के लोग नाले में गड्ढे खोदकर पानी पीने को विवश हैं। बरसात में नदी बढ़ने के कारण गड्ढे में गंदा पानी भर जाता है। खास बात यह है कि विकास की चलती फिरती योजनाओं को आकार देने का काम किया तो जा रहा है, लेकिन ऐसी महत्वपूर्ण योजनाओं से ग्रामीण वंचित हैं। ऐसी कटु सच्चाई का स्थलीय सत्यापन जिले के आला अधिकारियों को करने की जरूरत है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों के बस्ती में आने से पेयजल की सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी। परेशानी उस समय बस्ती वासियों के सामने आती है, जब नाले में बाढ़ आती है और गंदा पानी गड्ढे में भर जाता है। बरसात के मौसम में पेयजल किल्लत गंभीर हो जाती है। हाल यह होता है कि जब तक पानी साफ नहीं हो जाता, पीने लायक नहीं रहता। इसके कारण ग्रामीणों का जीवन बेहद कठिन बना हुआ है। बस्ती निवासी दशरथ प्रजापति मुन्नू, श्यामलाल, जयलाल, अजय कुमार, सियाराम प्रजापति, मक्खन, दया, सुरेश, कल्लू, करन और रामनरेश प्रजापति ने बताया कि पेयजल समस्या चुनौती की तरह बनी है। नाली के गड्ढे से पानी लाकर हम लोग घर परिवार का पोषण कर रहे हैं, लेकिन सरकारी तौर पर बस्ती में पेयजल की व्यवस्था नहीं दी गई है। हैंडपंप तक नहीं है। कहा कि गरीबों के पास हैंडपंप बोर कराने की सामर्थ्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed