{"_id":"669aff3bad245795e100cbf6","slug":"village-chaupal-of-four-hours-ended-one-and-a-half-hour-earlier-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-119308-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चार घंटे का ग्राम चौपाल, डेढ़ घंटे पहले हुआ समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चार घंटे का ग्राम चौपाल, डेढ़ घंटे पहले हुआ समाप्त
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस की तर्ज पर गांवों में शुरू हुए ग्राम चौपाल के आयोजन में अधिकांश ग्राम पंचायत में केवल कोरम पूरा किया जा रहा है। आयोजन को लेकर न तो गांव में कोई मुनादी कराई जाती है और ना ही कोई प्रचार-प्रसार किया जाता है। अधिकांश स्थानों पर चार घंटे की चौपाल डेढ़ से दो घंटे पहले ही समाप्त कर दी जा रही है।
शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल की पड़ताल मेंं जिला मुख्यालय से सटे मिश्रलहौली स्थित पंचायत भवन के अंदर बैनर टांगकर ग्राम विकास अधिकारी श्यामधर तिवारी ब्लॉक से नामित अधिकारियों के राह देख रहे थे। 11 बजे के बाद अधिकारियों के आने के बाद ग्राम चौपाल शुरु किया गया। इसी तरह हुरुआ में आयोजित ग्राम चौपाल का नजारा कुछ अलग ही दिखा। पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन समय से ड़ेढ़ घंटे पहले ही समाप्त कर दिया गया। अधिकारी और कर्मचारी कक्ष से बाहर निकल चुके थे। 12 बजकर 34 मिनट पर अधिकारियों और कर्मचारियों के जाने के बाद ग्रामीण कक्ष से बाहर निकल रहे थे।
आयोजन स्थल से कुछ दूर एक पेड़ के नीचे बैठे मिले ग्राम सचिव शिवशंकर सिंह व प्रधान बृजेश मौर्य ने बताया चौपाल में और कुछ नहीं ग्रामीणों के द्वारा सिर्फ आवास और शौचालय की मांग की गई। हलिया, स्थानीय विकास खंड के अहुगीकला में एडीओ एसटी मनोहर लाल तथा एडीओ एजी नरेंद्र कानपुरिया ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। इसी तरह पंचायत भवन हलिया पर एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव, सचिव कौशलेंद्र राय, ग्राम प्रधान शिव बाबू सेठ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। चौपाल में आवास, हैंडपंप रिबोर, साफ सफाई तथा जल निकासी का मुद्दा उठाया गया। जमालपुर, क्षेत्र में आयोजित चौपाल में गिने चुने फरियादी आ रहे हैं। एडीओ आईएसबी.मुकेश शर्मा ने रामपुर तथा जफरखानी ग्रामीणों की फरियाद सुनी। दो मामले आए दोनों का निस्तारण कर दिया गया। जिगना, ग्राम पंचायत बिहसडाकला व सेमरी में आयोजित ग्राम चौपाल में एडीओ समाज कल्याण प्रेमचंद पटेल ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लोगों की समस्याओं का सुन कर समाधान का आश्वासन दिया। बिहसडा कला में केशव शर्मा, सुशील पांडेय ने हैंडपंप खराब होने की शिकायत की। सेमरी में सावित्री, कौशल्या ,रजवंती सहित अन्य लोगों ने आवास के लिए अपना पंजीकरण कराया। ग्राम प्रधान चंद्रशेखर कुशवाहा ने पौधरोपण पर जोर देते हुए एक पेड़ मां के नाम लगाने का अनुरोध किया। इस दौरान सौम्या सिंह, शशिकांत यादव, संत कुमार आदि रहे।